Hanuman Chalisa

सिडनी में सेमीफाइनल : फिंच के सामने धवन

Webdunia
शनिवार, 21 मार्च 2015 (14:56 IST)
- वेबदुनिया डेस्क

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में 26 मार्च को वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में दोनों टीमों  के लिए उसके सलामी बल्लेबाजों की भूमिका बहुत अहम होगी। इस मुकाबले का एक पक्ष यह  भी है कि एरोंच फिंच - डेविड वॉर्नर और रोहित शर्मा - शिखर धवन में से कौन सी जोड़ी अपनी टीम के लिए बड़ी साझेदारी करने में सफल रहती है।

 

धवन और फिंच दोनों ही आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। फिंच को भारत के खिलाफ खेलने का अच्छश अनुभव है और आईपीएल के कारण वे भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ अच्छा  अनुभव रखते हैं। दूसरी तरफ शिखर धवन हैं जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बना चुके हैं और  मौजूदा वर्ल्ड कप में अच्छष फॉर्म में हैं। धवन से भारत को सेमीफाइनल में एक और पारी की  उम्मीद है।

फिंच अब तक वर्ल्ड कप में एक शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं, लेकिन पिछले पांच मैचों में वे खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। पिछले पांच मैचों में फिंच ने 2, 20, 24, 4, 14 के स्कोर बनाए हैं और वे उस लय में नहीं है, जिस लय में उन्होंने वर्ल्ड कप में शतक लगाकर शुरुआत की थी। फिंच पिछली नाकामी से उबरकर भारत के खिलाफ सिडनी में बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे। भारतीय गेंदबाजों को उन्हें रोकना होगा।

धवन फॉर्म में हैं और अब तक वर्ल्ड कप में दो शतक और एक अर्धशतक लगा चुके है। पिछली पांच पारी में धवन का स्कोर 30, 4, 100, 9, 14 रहा है। धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पसंद करते हैं और वे सेमीफाइनल में बड़ी पारी खेलकर इसे खुद के लिए यादगार बनाना चाहेंगे।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले