Hanuman Chalisa

विश्व कप के साथ लौटेगी टीम इंडिया : उमर

Webdunia
गुरुवार, 19 मार्च 2015 (19:06 IST)
जम्मू। मौजूदा क्रिकेट विश्व कप में भारत के एक भी मैच न हारने के पहलू पर जोर देते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज उम्मीद जताई कि टीम इंडिया विजेता ट्रॉफी के साथ लौटेगी।
 
उमर ने कहा, ‘भारत ने विश्व कप में एक भी मैच नहीं हारा है और यह अपने आप में बड़ी बात है। हमें उम्मीद है कि भारत सेमी फाइनल जीतेगा और विश्व कप के साथ वापस आएगा।’ 
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मुझे जीत की पूरी उम्मीद है। आपने देखा कि वे अब तक एक भी मैच नहीं हारे हैं।’ गौरतलब है कि क्वार्टर फाइनल मैच में भारत ने आज बांग्लादेश को मात देकर सेमी फाइनल में अपनी जगह बना ली। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना