Hanuman Chalisa

यूनिस किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी को तैयार

Webdunia
बुधवार, 11 मार्च 2015 (22:24 IST)
कराची। अंतिम एकादश में जगह बचाने के लिए जूझ रहे पाकिस्तान के सीनियर बल्लेबाज यूनिस खान ने कहा है कि वे बल्लेबाजी क्रम में किसी भी स्थान पर खेलने को तैयार हैं, क्योंकि वे मौजूदा आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में टीम की ओर से अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।
 
यूनिस ने आज एडिलेड में कहा, मैं पाकिस्तान के लिए किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने को तैयार हूं क्योंकि मैं हमेशा अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। भारत के खिलाफ पाकिस्तान के पहले विश्व कप मैच में यूनिस को कामचलाऊ सलामी बल्लेबाज बनाया गया था लेकिन वे बुरी तरह विफल रहे। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए वे खाता भी नहीं खोल पाए जिसके बाद उन्हें अगले दो मैचों की टीम से बाहर कर दिया गया।
 
इस 37 वर्षीय बल्लेबाज ने इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वापसी करते हुए तीसरे नंबर पर खेलते हुए 37 रन बनाए। यूनिस ने एडिलेड में कहा, मैं किस तरह का इनसान हूं, यह सभी जानते हैं और अतीत में मैं स्वयं ही कप्तानी छोड़ चुका हूं। 
 
उन्‍होंने कहा, जब 2009 में हमने टी20 विश्व कप जीता तब मैं टीम का कप्तान था और यह काफी अच्छा अहसास था। अब मैं सिर्फ उस टीम का हिस्सा बनना चाहता हूं जो यह विश्व कप जीते। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप