Hanuman Chalisa

वर्ल्ड कप के महत्वपूर्ण आंकड़े

Webdunia
बुधवार, 4 फ़रवरी 2015 (16:09 IST)
वेलिंगटन। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 14 फरवरी से 29 मार्च तक चलने वाले 11वें आईसीसी विश्वकप के कुछ रोचक और अनछुए आंकड़े इस प्रकार से हैं- 
 
1. यह दूसरी बार है कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड विश्वकप का आयोजन कर रहे हैं। दोनों देश इससे पहले 1992 में विश्वकप के मेजबान बने थे।
 
2.  अफगानिस्तान पहली बार आईसीसी विश्वकप में खेलेगा। 
 
3. विश्वकप का फाइनल मुकाबला मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला  जाएगा जो कि लंदन के लॉर्ड्‍स मैदान के बाद दो बार फाइनल का आयोजन करने वाला दूसरा ग्राउंड होगा। 
4. भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने विश्वकप के 45 मैचों में सर्वाधिक 2278 रन बनाए हैं। इसके साथ उन्होंने विश्वकप में सबसे अधिक 6  शतक भी जड़े हैं। 
 
5. सचिन के नाम किसी एक विश्वकप टूर्नामेंट में भी सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। 2003 के विश्वकप में उन्होंने 11 मैचों में रिकार्ड 673 रन बनाए थे।

6. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मक्ग्रॉथ के नाम र्सवाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 39 मैचों में 71 विकेट लिए हैं। किसी एक मैच में भी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड उनके नाम पर हैं। उन्होंने 2003 में नामीबिया के खिलाफ 15 रन देकर सात विकेट झटके थे। 
7. विश्वकप के किसी एक मैच में सर्वोच्च निजी स्कोर का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के गैरी कस्टर्न के नाम हैं जिन्होंने 1996 में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ नाबाद 188 रन बनाए थे। 
 
8. विश्वकप में टीम के सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड भारत के नाम पर है। भारत ने 2007 में बरमूडा के खिलाफ पाँच विकेट पर 413 रन बनाया था, वहीं 2003 में कनाडा की टीम श्रीलंका के खिलाफ मात्र 36 रनों पर सिमट गई थी जो कि किसी भी टीम का सबसे कम रनों का रिकार्ड है। 
 
9. आस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने 31 मैचों में सर्वाधिक 52 खिलाड़ियों को वापस पैवेलियन लौटाया है। इसमें 45 कैच और सात स्टंपिंग शामिल हैं। (वार्ता) 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना