Hanuman Chalisa

महमदुल्लाह का लगातार दूसरा शतक, रचा इतिहास

Webdunia
शुक्रवार, 13 मार्च 2015 (10:44 IST)
बांग्लादेश के मध्यक्रम के बल्लेबाज महमदुल्लाह ने विश्व कप के पूल ए के मैच में न्यूजीलैंड के विरुद्ध शतक लगाते हुए इतिहास रच दिया। यह शतक विश्व कप में महमदुल्लाह का लगातार दूसरा शतक है।
महमदुल्लाह ने मैक्लेनाघन की गेंद पर 2 रन लेते हुए शतक पूरा किया। उन्होंने 128 रन बनाए। उन्होंने इस पारी के लिए 123 गेंदों का सामना कर 12 चौके और 3 छक्के लगाए। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में भी महमदुल्लाह ने शतक लगाया था।
 
महमदुल्लाह इसी के साथ लगातार दो वन-डे मैचों में शतक लगाने वाले बांग्लादेश के दूसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले शहरियार नफीस ने अक्टूबर-नवंबर 2006 में यह उपलब्धि सबसे पहले हासिल की थी।
 
महमदुल्लाह 115 वन-डे मैचों में दो शतक लगा चुके हैं और उन्होंने अपने दोनों शतक इसी विश्व कप में लगाए।
 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप