Hanuman Chalisa

धोनी ने की अजहर की बराबरी, तोड़ा गांगुली का रिकॉर्ड

Webdunia
शनिवार, 7 मार्च 2015 (15:31 IST)
पर्थ। भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने सर्वाधिक एकदिवसीय मैचों में कप्तानी करने के मोहम्मद  अजहरुद्दीन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है और विदेशी जमीन पर सर्वाधिक मैच जीतने का पूर्व  कप्तान सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
धोनी ने विश्व कप में शुक्रवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैदान में उतरने के साथ ही अजहर के  सर्वाधिक 174 मैच में कप्तानी करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अजहर ने अपनी कप्तानी में  174 मैचों में 90 मैच जीते हैं जबकि धोनी ने 174 मैचों में 97 मैच जीत लिए हैं।
 
'कैप्टन कूल' धोनी ने भारत को इस मुकाबले में 4 विकेट से जीत दिलाने के साथ ही गांगुली का  विदेशी जमीन पर सर्वाधिक 58 मैच जीतने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। धोनी की विदेशी जमीन पर यह  59वीं जीत थी।
 
सर्वाधिक वनडे में कप्तानी करने के मामले में धोनी से आगे अब ऑस्ट्रेलिया के एलेन बार्डर (178),  श्रीलंका के अर्जुन रणतुंगा (193), न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग (218) और ऑस्ट्रेलिया के रिकी  पोंटिंग (230) हैं। यदि धोनी विश्व कप के फाइनल में पहुचते हैं तो वे बॉर्डर से आगे निकलकर  चौथे स्थान पर पहुंच जाएंगे। (वार्ता) 
 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना