Year Ender 2022 : IT नियम में बदलाव से लेकर Twitter के अधिग्रहण तक, 2022 में लगातार चर्चा में रहा सोशल मीडिया

Webdunia
गुरुवार, 29 दिसंबर 2022 (16:43 IST)
हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चुके सोशल मीडिया (social media) ने 2022 में कई उतार-चढ़ाव देखे। इस दौरान अरबपति कारोबारी एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर (Twitter) का अधिग्रहण किया और वादा किया कि वे इस मंच को अधिक जवाबदेह बनाएंगे। उन्होंने डेटा सुरक्षा के लिए नए मानदंडों पर काम शुरू किया और बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया।
 
मेटा ने कहा कि वह अपने वैश्विक कार्यबल के 13 प्रतिशत या 11,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करेगी। कंपनी ने कहा कि बढ़ती लागत और विज्ञापन आय पर दबाव के चलते ऐसा किया जा रहा है। मस्क ने सशुल्क सत्यापन, ट्विटर पर आजीवन प्रतिबंध खत्म करने और ट्विटर पोल के जरिए सुर्खियां बटोरीं।
 
इस बीच, बीरियल जैसे नए ऐप्स ने इंस्टाग्राम क्लिक के अवास्तविक मानकों से ऊब चुके लोगों को रिझाया।
 
फीनिक्स लीगल के भागीदार प्रणव श्रीवास्तव ने कहा कि 2022 में दुनिया सामान्य स्थिति में आ गई, लेकिन उपयोगकर्ताओं के लिए सोशल मीडिया मनोरंजन का प्रमुख स्रोत बना रहा।
 
टम्बलर ने टिप जार फीचर पेश किया और यूट्यूब ने क्रिएटर्स की सामग्री के लिए पैसे कमाने के नए तरीकों की घोषणा की। हर साल की तरह इस साल भी सोशल मीडिया पर सेल्फी छाई रही।
 
नियामकीय पक्ष पर बात करें तो सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों के लिए आईटी नियमों में संशोधन किया। बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ एक साल के तीखे टकराव के बाद सरकार ने 2022 में डिजिटल और सोशल मीडिया यूजर्स की सुरक्षा के लिए नियमों को कड़ा किया।
 
सरकार ने नियमों को अधिसूचित किया। अब सरकार विवादास्पद सामग्री पर ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया मंच के फैसले के खिलाफ यूजर्स की शिकायतों के समाधान के लिए अपीलीय समिति का गठन करेगी। भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की बाधा पार की, फिर भी दोहा में दूसरे स्थान पर रहे

Bihar : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

UP : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 2 लोगों की मौत, आरोपी महिला डॉक्‍टर फरार, एफआईआर दर्ज

रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता रही बेनतीजा, चर्चा को लेकर यूक्रेन ने लगाया यह आरोप

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

अगला लेख