Hanuman Chalisa

#yogaday रशिया में भी योग की धूम, दिमित्री मेदवेदेव भी करते हैं योग

जयदीप कर्णिक
अपने पुराने दोस्त भारत से रूस को एक महत्वपूर्ण विधा भेंट में मिली है और रूसी उसे गले लगाकर स्वीकार रहे हैं। यह विधा है योग। पूंजीवाद और भोगवाद की आंधी से उपजी मानसिक अशांति से खुद को उबारने के लिए रूसी योग का सहारा ले रहे हैं।
 
यहां योग की लोकप्रियता का आलम यह है कि कहीं भी बगीचे में यदि आप एक आसन लगाकर योग करने लगें तो आपके आसपास योग सीखने वाले जिज्ञासुओं की भीड़ लग जाएगी। यहां तक कि रूस के 42 वर्षीय राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव भी योग करते हैं और वे ये मानते हैं कि योग तनाव से मुक्ति का एक बेहतरीन साधन है।
 
मॉस्को में भारतीय दूतावास से संबद्ध जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक केंद्र के माध्यम से यहां नियमित रूप से योग की कक्षाएं लगाईं जाती हैं। इनमें लगभग 1,000 छात्र अलग-अलग कक्षाओं में योग सीखने आते हैं।
 
डॉ. सुरेश बाबू यहां योग सिखाते हैं। जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक केंद्र के उपनिदेशक संजय वेदी जब हमें ऐसी ही एक कक्षा में ले गए तो वहां कई सारे स्त्री-पुरुष बहुत तल्लीनता के साथ योग कर रहे थे।
 
35 वर्षीय तातियाना कुद्रोवा ने बताया कि वे जनवरी से यहां योग सीखने आ रही हैं और इसके परिणाम अद्भुत हैं। 26 वर्षीय छात्र एडम ने बताया कि वे पिछले एक महीने से योग सीख रहे हैं और बहुत प्रसन्न हैं। वे इसे आगे तक सीखना चाहते हैं।
-नईदुनिया (22.9.2009)
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

अगला लेख