rashifal-2026

Vishwa yoga diwas 2023 : योगासन करने के लिए खास नियम बताएं

Webdunia
International yoga day : योग के आसन करने के लिए उनके नियम भी जानना जरूरी है। यदि नियम जाने बगैर योगासन किए जाते हैं तो नुकसान भी हो सकता है। इससे शरीर में दर्द उत्पन्न होने या किसी भी प्रकार की गंभीर क्षती होने की संभावना भी रहती है। अत: योग के आसन को उसके नियम के अनुसार ही करना चाहिए।

योगाभ्यास के नियम:-
  1. योगासन करने के पहले अंग संचालन करना चाहिए। जिस तरह जिम में कसरत करने के पहले वार्मअप एक्सरसाइज करते हैं, उसी तरह।
  2. योगासन को खाली पेट ही करना चाहिए। खाना खाने के बाद योगासन में सिर्फ वज्रासन ही कर सकते हैं।
  3. योगासन करते समय कपड़े कम और मौसमानुसार ढीले वस्त्र पहनना चाहिए। 
  4. योगासन करने समय बोलना नहीं चाहिए।
  5. योगासन सीधे भूमि पर नहीं बल्कि चटाई या मेट बिछाकर करना चाहिए।
  6. योगासन करते समय भूमि समतल हो और साफ सुधरी हो।
  7. योगासन करने के पूर्व 1 से 2 गिलास पानी पीकर ही योगासन करना चाहिए।
  8. योगासन करते समय खुली हवा और उचित प्रकाश होना चाहिए।
  9. योगासन खुले एवं हवादार कमरे में करना चाहिए, ताकि श्वास के साथ आप स्वतंत्र रूप से शुद्ध वायु ले सकें
  10. योगासन करते समय बोलना नहीं चाहिए।
  11. कोई सा भी आसन करने के बाद उका विपरित आसन जरूर करना चाहिए।
  12. योगासन करने के बाद कुछ देर विश्राम जरूर करना चाहिए।
  13. योगासन करके वक्त मुंह खुला नहीं रखना चाहिए। नाक से श्वांस लेनी और छोड़ना चाहिए।
  14. आसन के पहले और आसन करने के बाद मूत्र विसर्जन जरूर करना चाहिए।
  15. योगाभ्यास के दौरान प्यास लगे तो थोड़ा पानी पी सकेत हैं।
  16. किसी भी आसन को जबरदस्ती नहीं करना चाहिए।
  17. किसी भी प्राकार के रोग, चोट या शरीर में दर्द होने की स्थिति में योगाभ्यास न करें।
  18. गर्भवती महिलाओं को योग करने के पहले योग टीचर से सलाह लेना चाहिए।
  19. बच्चों को भी योग किसी योग टीचर की देखरेख ही करना चाहिए।
  20. योगासन के तुरंत बाद स्नान नहीं करना चाहिए। 
  21. योगाभ्यासी को सम्यक आहार अर्थात भोजन प्राकृतिक और उतना ही लेना चाहिए जितना कि पचने में आसानी हो। 
  22. बिना सोचे-समझे पोस्चर बदलते रहना भी सही नहीं है। 
  23. ज़बरदस्ती सांस रोकना भी सही नहीं है।
  24. योगासन करने के बाद हथेलियों को मुंह और शरीर पर फेरना चाहिए।
  25. योगासन की शुरुआत अंग संचालन से, फिर सरल आसन से करने के बाद ही कठिन आसनों का करने का प्रयास करें।
  26. मन से या टीवी में देखकर योगाभ्यास नहीं करना चाहिए। विधिवत सीखकर ही योगासन करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

रुकें, सोचें फिर करें हाथी की सवारी

जयंती विशेष: छत्रपति शिवाजी: धर्म, संस्कृति और राजनीति के अद्वितीय साम्राज्य निर्माता Chhatrapati Shivaji Maharaj

भारतीयता के विस्तार का महत्वपूर्ण आधार है परिवार

अम्मा की अंतिम विदाई, मौत से पहला साक्षात्कार

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

अगला लेख