Hanuman Chalisa

श्वान संचालन योग करके सुकून मिलेगा

अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
श्वान संचालन (Down Dog/up Dog) : आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की क्या श्‍वान संचालन योग भी होता है। निश्‍चित ही कुछ आसन पशुओं के देखकर ही इजात किए गए हैं। यह अंग संचालन का एक हिस्सा है। हालांकि व्यक्ति इसे करता रहता है लेकिन उम्र बढ़ने के साथ ही वह इसे भूलता भी जाता है। पशुवत मनुष्य ही सेहतमंद बना रह सकता है।
 
अब हम डॉग संचानल की बात करते हैं। यह बहुत ही सरल है। कुत्ता जिस तरह से आलस लेता और वह जिस तरह से ऊंचा मुंह करके रोता है बस कुछ इसी तरह से करना है। यह अखाड़े में दंड लगाने जैसा भी है। हालांकि यह सूर्यनमस्कार कीयह  दो एक स्टेप है। पहली स्टेप को भुजंगासन और दूसरी को अधोमुखश्वानासन कहते हैं। विदेशों में इसे अप डॉग और डाउन डॉग कहने लगे हैं।
हथेलियों को भूमि पर टिकाकर श्वास भरते हुए दाएं पैर को दूर तक पीछे की ओर ले जाएं और उसे पंजे के बल टिका दें। अब श्वास को धीरे-धीरे बाहर निकालते हुए बाएं पैर को भी पीछे ले जाकर दाएं पैर के साथ रखें। दोनों पैरों की एड़ियां परस्पर मिला दें। हथेलियों और पैरों के तलवे के बल पर शरीर को रखते हुए कूल्हों को थोड़ा ऊपर उठाएं। फिर ठोड़ी को कंठ में दबाते हुए गर्दन को पेट की ओर दबाएं। इसमें शरीर अंग्रेजी के उलटे यू के समान दिखाई देता है।
 
फिर घुटना और पेट जमीन पर टिकाते हुए भुजंगासन करें। पुन: डॉग पोजिशन में लौटकर फिर भुजंगासन करें। ऐसा सुविधानुसार 7, 14 या 21 बार करें। अंत में विश्राम मुद्रा में कुछ देर खड़े रहकर प्राणायाम करें और फिर नमस्ते करें।
 
इसका लाभ : यह आपकी बॉडी को स्लिम और फिट भी बनाए रखेगा। उम्र को बढ़ने से रोक देगा। हर तरह का तनाव हटाकर आत्मविश्वास बढ़ाने में सक्षम है। यह पूरे शरीर से तनाव को हटाकर शरीर को सुकून देता है। इससे थकान मिट जाती है।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

अगला लेख