Hanuman Chalisa

दिमित्री मेदवेदेव भी करते हैं योग

जयदीप कर्णिक
अपने पुराने दोस्त भारत से रूस को एक महत्वपूर्ण विधा भेंट में मिली है और रूसी उसे गले लगाकर स्वीकार रहे हैं। यह विधा है योग। पूंजीवाद और भोगवाद की आंधी से उपजी मानसिक अशांति से खुद को उबारने के लिए रूसी योग का सहारा ले रहे हैं।

यहाँ योग की लोकप्रियता का आलम यह है कि कहीं भी बगीचे में यदि आप एक आसन लगाकर योग करने लगें तो आपके आसपास योग सीखने वाले जिज्ञासुओं की भीड़ लग जाएगी। यहाँ तक कि रूस के 42 वर्षीय राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव भी योग करते हैं और वे ये मानते हैं कि योग तनाव से मुक्ति का एक बेहतरीन साधन है।

मॉस्को में भारतीय दूतावास से संबद्ध जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक केंद्र के माध्यम से यहाँ नियमित रूप से योग की कक्षाएँ लगाईं जाती हैं। इनमें लगभग 1,000 छात्र अलग-अलग कक्षाओं में योग सीखने आते हैं।

डॉ. सुरेश बाबू यहाँ योग सिखाते हैं। जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक केंद्र के उपनिदेशक संजय वेदी जब हमें ऐसी ही एक कक्षा में ले गए तो वहाँ कई सारे स्त्री-पुरुष बहुत तल्लीनता के साथ योग कर रहे थे।

35 वर्षीय तातियाना कुद्रोवा ने बताया कि वे जनवरी से यहाँ योग सीखने आ रही हैं और इसके परिणाम अद्भुत हैं। 26 वर्षीय छात्र एडम ने बताया कि वे पिछले एक महीने से योग सीख रहे हैं और बहुत प्रसन्न हैं। वे इसे आगे तक सीखना चाहते हैं।-नईदुनिया
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

अगला लेख