Hanuman Chalisa

झपकी ध्यान

Webdunia
शनिवार, 23 अप्रैल 2011 (14:42 IST)
ND
ऑफिस में कंम्प्यूटर पर काम करते-करते मानसिक रूप से व्यक्ति थक जाता है और आँखें भी दर्द करने लगती है। ऐसे में नहीं चाहते हुए भी कई बार हमारी आँखें हमें जबरदस्ती खोलकर रखना पड़ती है जबकि लगातार नींद का झोका आता रहता है।

ऑफिस में हम अपनी आँखों को बंद करने से बचाते रहते हैं और अंतत: लम्बे समय के बाद हम नजर दोष का शिकार हो जाते है ं, साथ ही मानसिक तनाव भी बढ़ता जाता है। ऐसे में यदि आप झपकी ध्यान का सहारा लेंगे तो उपरोक्त समस्या से बच जाएँगे।

कैसे मारे झपकी : जहाँ भी जैसी भी स्थिति में बैठे या खड़े हैं तो स्वयं को स्थिर करते हुए पूरी तरह से आँखें बंद करके सिर्फ एक मिनट का झपकी ध्यान करें। ऑफिस या घर में जब भी लगे तो झपकी मार ही लें। इसमें साँसों के आवागमन को तल्लीनता से महसूस करें। गहरी-गहरी साँस लें।

हिदायत : यह न सोचें क‍ि कोई देख लेगा तो क्या सोचेगा। हाँ आफिस में इसे सतर्कता से करें, वरना बॉस गलत समझ बैठेंगे। इस ध्यान से आप स्वयं को हर वक्त तरोताजा महसूस करेंगे। यह प्रत्येक एक से डेढ़ घंटे के दौरान कर सकते हैं।

इसका लाभ : आठ घंटे की नींद से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है एक मिनट का यह झपकी ध्या न, जो मस्तिष्क की सक्रियता बढ़ाता है और व्यक्ति को हमेशा तरोताजा रखता है। इससे मानसिक तनाव घटता है तथा आँखों को आराम मिलता है। इससे श्वास संतुलित बनती है और हृदय तथा फेंफड़ों में पुन: जाग्रति आती है।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

Rajaram Mohan Roy: आधुनिक भारत के जनक राजाराम मोहन राय की जयंती, जानें उनके विचार

लघुकथा: 'क्या आपने !'