Hanuman Chalisa

दौड़ने का मजा

दौड़ने को बनाओ ध्यान

ओशो
IFMIFM
शायद आ पने सोचा भी न हो कि दौड़ना भी एक ध्यान हो सकता है, लेकिन दौड़ने वाले को कई बार ध्यान के अपूर्व अनुभव हुए हैं और वे चकित हुए, क्योंकि इसकी तो वे खोज भी नहीं कर रहे थे। कौन सोचता है कि कोई दौड़ने वाला परमात्मा का अनुभव कर लेगा? परंतु ऐसा हुआ है। और अब तो दौड़ना एक नए प्रकार का ध्यान बनता जा रहा है। जब दौड़ रहे हों तो ऐसा हो सकता है।

यदि आ प कभी एक दौड़ाक रहे हो ं, यदि आपन े सुबह-सुबह दौड़ने का आनंद लिया हो जब हवा ताजी हो और सारा विश्‍व नींद से लौटता हो, जागता हो- आ प दौड़ रहे हो ं और आपक ा शरीर सुंदर रूप से गति कर रहा हो; ताजी हवा रात के अंधकार से गुजरकर जन्मा नया संसार- जैसे हर चीज गीत गाती हो- आ प बहुत जीवंत अनुभव करते हो...एक क्षण आता है जब दौड़ने वाला विलीन हो जाता है और बस दौड़ना ही बचता है। शरीर, मन और आत्मा एक साथ कार्य करने लगते हैं; अचानक एक आंतरिक आनंदोन्माद का आविर्भाव होता है।

दौड़ाक कई बार संयोग से चौथे के, तुरीय के अनुभव से गुजर जाते हैं, यद्यपि वे उसे चूक जाएँगे- वे सोचेंगे कि शायद दौड़ने के कारण ही उन्होंने इस क्षण का आनंद लिया- कि प्यारा दिन था, शरीर स्वस्थ था और संसार सुंदर, और यह अनुभव एक भावदशा मात्र थी। वे उसकी ओर कोई ध्यान नहीं देते- परंतु वे ध्यान दें, तो मेरी अपनी समझ है कि एक दौड़ाक किसी अन्य व्यक्ति की अपेक्षा ‍अधिक सरलता से ध्यान के करीब आ सकता है।

' जॉगिंग' (लयबद्ध धीरे-धीरे दौड़ना) अपूर्व रूप से सहयोगी हो सकती है, तैरना बहुत सहयोगी हो सकता है। इन सब चीजों को ध्यान में रूपांतरित कर लेना है।

ध्यान की पुरानी धारणा को छोड़ दे ं कि किसी वृक्ष के नीचे योग-मुद्रा में बैठना ही ध्यान है। वह तो बहुत से उपायों में से एक उपाय है और हो सकता है वह कुछ लोगों के लिए उपयुक्त हो, लेकिन सबके लिए उपयुक्त नहीं है। एक छोटे बच्चे के लिए यह ध्यान नहीं, उत्पीड़न है। एक युवा व्यक्ति जो जीवंत और स्पंदित है, उसके लिए यह दमन होगा ध्यान नहीं।

सुबह सड़क पर दौड़ना शुरू करे ं। आधा मील से शुरू करे ं और फिर एक मील करे ं और अंतत: कम से कम तीन मील तक आ ज ाए ँ। दौड़ते समय पूरे शरीर का उपयोग करे ं; ऐसे न द ौड़े ं जैसे कसे कपड़े पहने हुए हों। छोटे बच्चे की तरह द ौड़े ं, पूरे शरीर का- हाथों और पैरों का- उपयोग करे ं और द ौड़े ं। पेट से गहरी श्वास ले ं। फिर किसी वृक्ष के नीचे बैठ ज ाए ँ, विश्राम करे ं, पसीना बहने दे ं और शीतल हवा लगने दे ं; शांत अनुभव करे ं। यह बहुत गहन रूप से सहयोगी होगा।

कभी-कभी बिना जूते-चप्पल पहने नंगे पाँव जमीन पर ही खड़े हो ज ाए ँ और शीतलता को, कोमलता को, उष्मा को महसूस करे ं। उस क्षण में पृथ्वी जो कुछ भी देने को तैयार है, उसे अनुभव करे ं और अपने में बहने दे ं। पृथ्‍वी के साथ जुड़ ज ाए ँ।

यदि आ प पृथ्वी से जुड़ गए, तो जीवन से जुड़ ग ए । यदि आ प पृथ्‍वी से जुड़ गए, तो अपने शरीर से जुड़ गए। यदि आ प पृथ्‍वी से जुड़ गए, तो बहुत संवेदनशील और केंद्रस्थ हो ज ाएँग े। और यही तो चाहिए।

दौड़ने में कभी भी विशेषज्ञ न बने ं; नौसिखिए ही बने रहें, ताकि सजगता रखी जा सके। जब कभी आपक ो लगे कि दौड़ना यंत्रवत हो गया है, तो उसे छोड़ दे ं; फिर तैरकर देखो। यदि वह भी यंत्रवत हो जाए, तो नृत्य को लो। यह बात याद रखने की है कि कृत्य मात्र एक परिस्थिति है कि जागरण पैदा हो सके। जब तक वह जागरण निर्मित करे तब तक ठीक है। जब वह जागरण पैदा करना बंद कर दे तो किसी काम का न रहा; किसी और कृत्य को पकड़ो जहाँ आपक ो फिर से सजग होना पड़े। किसी भी कृत्य को यंत्रवत मत होने दो।

ओशो- ध्यानयोग प्रथम और अंतिम मुक्ति
फरवरी- 1998 ओशो टाइम्स से साभार

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa and Health: नौतपा और स्वास्थ्य: डॉक्टर की सलाह कब है जरूरी?

लोकतंत्री कॉकरोच

Veer Savarkar : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के बारे में 10 खास बातें

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर