Hanuman Chalisa

ये पांच मुद्राएं बनाएंगी आपको मानसिक रूप से शक्तिशाली

WD Feature Desk
हमारे शरीर का हर अंग हमारे हाथों के किसी न किसी हिस्से से जुड़ा होता है। हाथों की विभिन्न मुद्राएं वे विशेष पद्धतियां हैं जिन्हें ध्यानपूर्वक करने से शरीर को तो लाभ होता ही है । साथ ही मन और मस्तिष्क को अधिक सक्रियता से काम करने में मदद मिलती है। योग विज्ञान में ऐसी कई प्रभावशाली हस्त मुद्राएं हैं जिनका असर पूरे शरीर की नसों और नाड़ियों पर पड़ता है। आपने शास्त्रीय नृत्य में ऐसी मुद्राओं को देखा होगा।

आज हम आपको ऐसी पांच मुद्राओं के बारे में जानकारी देंगें। इन मुद्राओं का अभ्यास पद्मासन या सुखासन में करना चाहिए। इन्हें खाली पेट करने से बहुत लाभ होता है। वैसे खाना खाने से एक घंटे बाद भी इन्हें किया जा सकता है।

उत्तरबोधि मुद्रा (Awakening Mudra): यह एक ऐसी मुद्रा है जो आपके अंदर चेतना का संचार करती है। इस मुद्रा की मदद से आपका दिमाग आपके आस-पास चल रही घटनाओं के लिए लगातार सतर्क रहेगा।


योनि मुद्रा (Enlightenment Mudra): यह मुद्रा आपके पूरे नर्वस सिस्टम पर प्रभाव डालती है। इस मुद्रा का अभ्यास यदि लगातार और सही रूप में किया जाए तो आपके बोलने और सोचने की क्षमता का समुचित विकास होता है।


कालेश्वर मुद्रा (Illumination Mudra): यदि आप अपने अन्दर किसी काम या बात को लेकर उतावलापन अनुभव करते हैं तो यह मुद्रा आपके लिए बहुत उपयोगी है। इस मुद्रा के अभ्यास से व्यक्ति अपने अंदर मौजूद उतावलेपन को कम कर सकता है और खुद को सचेतन अवस्था में स्थिर रख सकता है। इसके साथ ही कालेश्वर मुद्रा आपकी स्मृति की क्षमता को भी बढ़ाती है।



विश्वास मुद्रा (Unbreakable Trust Mudra): कई बार हम अपने अन्दर आत्मविश्वास की कमी महसूस करते हैं। विश्वास मुद्रा के अभ्यास से आपके भीतर अटूट विश्वास पैदा होता है। आपका खुद पर भरोसा बढ़ता है और आपको यकीन होने लगता है कि आप अपनी योग्यता से कोई भी काम कर सकते हैं।


कली मुद्रा (Kali Mudra): किसी भी नए काम को करते समय घबराहट स्वाभाविक है। कलि मुद्रा इस स्थिति के लिए बहुत कारगर है। इस मुद्रा के रोज अभ्यास से आप अपने अंदर से घबराहट को पूरी तरह खत्म कर सकते हैं। इसके साथ ही यह मुद्रा आपको दिल से जुड़ी कई बीमारियों से दूर रखती है।



Pic Credit: राजकुमारी कुमावत 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख