Hanuman Chalisa

150 वर्ष जिंदा रहने के मात्र 3 नुस्खे

अनिरुद्ध जोशी
आर्काइव्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन में प्रकाशित शोध के परिणाम कहते हैं कि लंबी उम्र के लिए हमारे जीन सिर्फ 30 प्रतिशत तक जिम्मेदार होते हैं बाकी का काम तो जीवन शैली करती है। मतलब यह कि आपको जीवन शैली बदलना होगी अन्यथा आप 70 से 80 के बीच स्वर्ग सिधार जाएंगे। अब जानिए तीन नुस्खे।
 
 
1.शुद्ध वायु का सेवन : प्राचीन ऋषि कहते हैं कि वनों से वायु, वायु से आयु प्राप्त होती है। यदि आपके घर के आसपास अच्छे वृक्ष (पौधे नहीं) नहीं है तो उन्हें लगाएं। शरीर की वायु को शुद्ध करने के लिए प्राणायाम को अपनी नियमित जीवन शैली में शामिल कर लें। आपको शायद यह तो पता ही होगा कि कछुआ लगभग 150 वर्ष तक इसलिए जिंदा रहता है क्योंकि उसकी श्वास लेने की गति बहुत ही धीमी है और वह शुद्ध वायु को ही अपने भीतर ग्रहण करता है।
 
 
2.उत्तम अन्न-जल : गुरुवार और एकादशी का उपवास रखते हुए उत्तम भोजन और जल को अपनाएं। उत्तम अर्थात जिस शाकाहारी भोजन से शरीर को सभी तरह के विटामिन, खनिज, कैल्शियम, ऑयरन आदि प्राप्त होते हों। साथ ही जल की प्रकृति को समझना जरूरी है। शुद्ध जल ही पर्याप्त नहीं होता बल्कि आपके शरीर के टेम्परेचर के हिसाब से जल ग्रहण करें। भोजन करने और जल पीने के आयुर्वेदिक नियमों का पालन करें। यदि आप सीधे प्रकृति से प्राप्त ही भोजन करेंगे तो अति उत्तम होगा।
 
 
3.रोज योगासन करें : जितनी जल्दी हो सके योग के सभी क्रिया, कर्म, आसन आदि सीख लें। फिर भले ही नियमित रूप से आसन ही करें और जरूरत होने पर क्रियाएं करें। यह बहुत जरूरी है कि आप यह जान लें कि यौगिक क्रियाएं किस तरह से कार्य करती हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख