Hanuman Chalisa

विश्रामासन योग के 5 फायदे जानिए और तनाव से मुक्ति पाएं

अनिरुद्ध जोशी
प्रतिकात्मक चित्र
इस आसन को करने से व्यक्ति स्वयं को पूर्ण विश्राम की स्थिति में अनुभव करता है इसीलिए इसे विश्रामासन कहते हैं। इसका दूसरा नाम बालासन भी है। यह तीन प्रकार से किया जाता है। पेट के बल लेटकर, पीठ के बल लेटकर और वज्रासन में बैठकर। यहां प्रस्तुत है पेट के बल लेटकर किया जाने वाला विश्रामासन। यह कुछ-कुछ मकरासन जैसा है।
 
 
विधि : पेट के बल लेटकर बाएं हाथ को सिर के नीचे भूमि पर रखें तथा गर्दन को दाई ओर घुमाते हुए सिर को हाथों पर रखें, बाएं हाथ सिर के नीचे होगा तथा बाएं हाथ की हथेली दाएं हाथ के नीचे रहेगी। दाएं पैर को घुटने मोड़कर जैसे बालक लेटता है, वैसे लेटकर विश्राम करें। इसी प्रकार दूसरी ओर से किया जाता है।
 
सावधानी : आंखें बंद रखना चाहिए। हाथों को सिर के नीचे सुविधानुसार ही रखें और शरीर को ढीला छोड़ देना चाहिए। श्वास की स्थिति में शरीर को हिलाना नहीं चाहिए। श्वास गहरी और आरामपूर्ण तरीके से लेना चाहिए।
 
5 फायदे:
1. श्वास की स्थिति में हमारा मन शरीर से जुड़ा हुआ रहता है, जिससे की शरीर में किसी प्रकार के बाहरी विचार उत्पन्न नहीं होते। इस कारण से हमारा मन पूर्णत: आरामदायक स्थिति में होता हैं, तब शरीर स्वत: ही शांति का अनुभव करता है।
 
2. आंतरिक अंग सभी तनाव से मुक्त हो जाते हैं, जिससे कि रक्त संचार सुचारु रूप से प्रवाहित होने लगता है। और जब रक्त सुचारु रूप से चलता है तो शारीरिक और मानसिक तनाव घटता है।
 
3. जिन लोगों को उच्च रक्तचाप और अनिद्रा की शिकायत है, ऐसे मरीजों को बालासन से लाभ मिलता है। 
 
4. पाचंनतंत्र सही रखता है तथा भोजन को सरलता से पचाने में सहायता करता है। 
 
5. यह शरीर में स्थिति सभी तरह के दर्द से निजात दिलाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख