Hanuman Chalisa

आसान सा आसन, बढ़ाए यौन शक्ति

अनिरुद्ध जोशी
योग आपको हर पल शरीर और मन से युवा बनाए रखने की ताकत रखता है, साथ ही यह यौन शक्ति को बढ़ाने में और वैवाहिक जीवन सुखी बनाने में मदद भी करता है। मगर इसके लिए सतत अभ्यास की आवश्यकता है। यहां प्रस्तुत हैं यौवन को बरकरार रखने एवं यौन शक्ति बढ़ाने के लिए उपयोगी असान से योगासन और इससे संबंधित कुछ टिप्स:- 
 
यौन संबंध से पहले योग : शारीरिक संबंध से पहले योग करने से शरीर में भरपूर ऊर्जा का संचार होता है। यह ऊर्जा सेक्स के दौरान काफी लाभदायक सिद्ध हो सकती है। योग आनंददायक यौन संबंध के लिए आपके दिमाग और मांसपेशियों को तरोताजा कर देता है।

 
ALSO READ: महिलाओं की सेक्स समस्याओं में फायदेमंद है यह इलाज

 
1.पद्‍मासन : इस आसन से मांसमेशियां, पेट, मूत्राशय और घुटनों में खिंचाव उत्पन्न होता है, जिससे इनमें मजबूती आती है। इससे न सिर्फ शरीर में उत्तेजना का संचार होता है बल्कि चरमसुख की दीर्घता भी बढ़ती है। 

ALSO READ: सेक्स का जोश एक साल बाद ठंडा....

 
2.हलासन : यौन ऊर्जा को बढ़ाने के लिए इस आसन का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पुरुषों और महिलाओं की यौन ग्रंथियों को मजबूत और सक्रिय बनाता है।
 
3.सर्वांगासन : यह आपके कंधे और गर्दन के हिस्से को मजबूत बनाता है। यह नपुंसकता, निराशा, यौन शक्ति और यौन अंगों के विभिन्न दोषों को भी दूर करता है।

ALSO READ: सेक्स के बाद शेखी, क्या कहती है पुरुषों को लेकर रिपोर्ट
 
 
4.धनुरासन : यह कामेच्छा जाग्रत करने और संभोग क्रिया की अवधि बढ़ाने में सहायक है। इस आसन का नियमित अभ्यास पुरुष और स्त्री दोनों की ही यौन शक्ति को बढ़ाता है।
 
5.भद्रासन : भद्रासन का नियमित अभ्यास संभोग के दौरान धैर्य और एकाग्रता को बढ़ाता है। साथ ही सेक्स के दौरान चरम सुख की अनुभूति होती है। शीघ्रपतन को दूर करते हैं धनुरासन और भद्रासन।

ALSO READ: क्या कामसूत्र और योगासन में है कोई संबंध?
 
नोट : प्रशिक्षक की उपस्थिति में ही योग करना चाहिए क्योंकि योग करने की सही प्रक्रिया नहीं अपनाने से इसके दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

त्रिपुरा चुनाव में कुल 822 वोट पाने वाली पार्टी (NCPI) लोकसभा में बनी NDA की नई 'पॉवर प्लेयर'!

Global Wind Day 2026: विश्व पवन दिवस क्या है, क्यों मनाया जाता है?

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां