Biodata Maker

आईना 2018 : देश को गमगीन कर गईं कई हस्तियां

Webdunia
नई दिल्ली। नया वर्ष नई उम्मीदें, उमंग, उत्साह और नया सपना लेकर दहलीज पर कदम रख चुका है, लेकिन बीते साल ने तमाम उपलब्धियों के बीच कई ऐसी हस्तियों को हमसे जुदा कर दिया जिनकी याद भुलाना मुश्किल है।


गुजरे साल में बॉलीवुड, राजनीति, कला, साहित्य एवं खेल जैसे क्षेत्रों की ऐसी हस्तियों ने जग को अलविदा कर दिया जो अपने बेहतरीन कार्यों से लोगों के दिलोदिमाग में बस गए थे। इन हस्तियों में अटल बिहारी वाजपेयी, एम. करुणनिधि, नारायण दत्त तिवारी, श्रीदेवी, केदार नाथ सिंह, अजित वाडेकर एवं कुलदीप नैयर जैसे पुरोधा शामिल हैं।

वर्ष की शुरुआत में ही बॉलीवुड के साथ-साथ सिनेप्रेमियों को गहरा सदमा लगा जब फरवरी महीने में बॉलीवुड की 'चांदनी' के रूप में मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी हमेशा के लिए अमावस के अंधेरे में लुप्त हो गईं। बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी को पांच बार प्रतिष्ठित फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।

वर्ष 2013 में उन्हें 'पद्मश्री' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सदमा, नागिन, निगाहें, मिस्टर इंडिया, चालबाज़, चांदनी, लम्हे, ख़ुदागवाह और जुदाई जैसी सुपरहिट फिल्में अपने नाम कर चुकीं श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई।

हिन्दी साहित्य जगत के सशक्त हस्ताक्षर प्रसिद्ध कवि एवं लेखक केदारनाथ सिंह का 19 मार्च को निधन हो गया। 7 जुलाई 1934 को उत्तरप्रदेश के चकिया में जन्मे केदारनाथजी को 1989 में साहित्य अकादमी और 2013 में भारतीय ज्ञान पीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। कल्पना और छायावाद, अकाल में सारस जैसी पुस्तकें उनकी उम्दा लेखनी में शुमार हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने रामदास अठावले और विनोद तावड़े को बनाया उम्मीदवार, जानें पूरी सूची

अगला लेख