Hanuman Chalisa

आईना 2018 : भारतीय शेयर बाजारों ने इस साल नवंबर तक आईपीओ से जुटाए 38,640 करोड़ रुपए

Webdunia
गुरुवार, 27 दिसंबर 2018 (19:24 IST)
नई दिल्ली। देश के शेयर बाजारों में इस साल नवंबर तक 161 प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 5.52 अरब डॉलर (करीब 38,640 करोड़ रुपए) जुटाए। आईपीओ संख्या के लिहाज से भारतीय शेयर बाजार दुनियाभर में दूसरे स्थान पर रहे। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
 
 
'ईवाई इंडिया आईपीओ रुझान : चौथी तिमाही 2018' रिपोर्ट के अनुसार बंबई शेयर बाजार तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में इस कैलेंडर वर्ष की चौथी तिमाही में केवल 2 आईपीओ आए हैं, वहीं तीसरी तिमाही में यह संख्या 3 और 2017 की चौथी तिमाही में 9 रही थी।
 
इसी प्रकार की प्रवृत्ति लघु एवं मझौले उद्यमों (एसएमई) के आईपीओ बाजार में भी देखी गई। वर्ष 2018 की चौथी तिमाही में एसएमई के 8 आईपीओ आए। तीसरी तिमाही में यह संख्या 42 थी जबकि 1 साल पहले 2017 की चौथी तिमाही में यह संख्या 31 रही। यह गिरावट क्रमश: 81 प्रतिशत और 74 प्रतिशत रही। आईपीओ लाने के मामले में निर्माण तथा इंजीनियरिंग क्षेत्र की कंपनियां सबसे आगे रहे, वहीं निर्गम से जुटाई गई राशि के मामले में वित्तीय सेवा क्षेत्र सबसे आगे रहा।
 
ईवाई इंडिया में भागीदार तथा राष्ट्रीय प्रमुख (वित्तीय लेखा परामर्श) संदीप खेतान ने कहा कि चौथी तिमाही में पिछली तिमाही की तुलना में भारत में आईपीओ गतिविधियों में उल्लेखनीय गिरावट आई है। घरेलू तथा वैश्विक कारक इसकी प्रमुख वजह रही। कंपनियां 'इंतजार करो और देखो' की नीति अपना रही हैं, साथ ही समय उपयुक्त होने पर आईपीओ लाने के लिए नियामक के पास विवरण दस्तावेज भी जमा कर रही हैं।
 
अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध शुरू होने के बाद वैश्विक वृद्धि को लेकर अनिश्चितता से बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ा है। शेयर बाजार में मध्यम और लघु पूंजी वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी के बाद आई उल्लेखनीय गिरावट का भी आईपीओ बाजार पर असर पड़ा है। इसके साथ ही गैरबैंकिंग क्षेत्र की कंपनियों में नकदी का संकट।
 
ढांचागत परियोजना क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आईएल एंड एफएस में भुगतान संकट खड़ा होने तथा प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले रुपए की घट-बढ़ का बाजार पर असर रहा। इस बीच 2018 में 261 आईपीओ के जरिए 60 अरब डॉलर जुटाने के साथ अमेरिका शीर्ष स्थान पर बना रहा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख