ॐ जय जय गौमाता : गोपाष्टमी पर पढ़ें गाय माता की यह आरती

Webdunia
ॐ जय जय गौमाता, मैया जय जय गौमाता
 
जो कोई तुमको ध्याता, त्रिभुवन सुख पाता
 
सुख समृद्धि प्रदायनी, गौ की कृपा मिले
 
जो करे गौ की सेवा, पल में विपत्ति टले
 
आयु ओज विकासिनी, जन जन की माई
 
शत्रु मित्र सुत जाने, सब की सुख दाई
 
सुर सौभाग्य विधायिनी, अमृती दुग्ध दियो
 
अखिल विश्व नर नारी, शिव अभिषेक कियो
 
ममतामयी मन भाविनी, तुम ही जग माता
 
जग की पालनहारी, कामधेनु माता
 
संकट रोग विनाशिनी, सुर महिमा गाई
 
गौ शाला की सेवा, संतन मन भाई 
 
गौ मां की रक्षा हित, हरी अवतार लियो
 
गौ पालक गौपाला, शुभ संदेश दियो
 
श्री गौमाता की आरती, जो कोई सुत गावे
 
पदम् कहत वे तरणी, भव से तर जावे
 
* गौ माता की आरती 33 करोड़ देवताओं को प्रसन्न करती है क्योंकि गाय माता के शरीर में समस्त देवों का वास माना गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Astro prediction: 4 जून 2024 को किस पार्टी का भाग्य चमकेगा, क्या बंद है EVM में

Tulsi : तुलसी के पास लगाएं ये तीन पौधे, जीवनभर घर में आएगा धन, मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी

Bhaiyaji sarkar: 4 साल से सिर्फ नर्मदा के जल पर कैसे जिंदा है ये संत, एमपी सरकार करवा रही जांच

Astro prediction: 18 जून को होगी बड़ी घटना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है भविष्यवाणी

Guru ketu gochar : गुरु और केतु के नवपंचम योग से 3 राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

27 मई 2024 : आपका जन्मदिन

27 मई 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Forecast 2024 : 27 मई से 2 जून 2024, जानें नया साप्ताहिक राशिफल (एक क्लिक पर)

Weekly Calendar: साप्ताहिक पंचांग कैलेंडर मुहूर्त, जानें 27 मई से 2 जून 2024

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन क्या खास लाया है आपके लिए, पढ़ें 26 मई का दैनिक राशिफल

अगला लेख