अक्षय तृतीया पर 3 ग्रहों के श्रेष्ठ संयोग, बुधादित्य योग, जानिए क्या करें इस दिन

Webdunia
अगर साल भर नहीं किया है कोई भी दान तो अक्षय तृतीया पर करें और पाएं साल भर का पुण्य लाभ 
 
वर्ष 2019 में 7 मई, मंगलवार को अक्षय तृतीया है। इस अक्षय तृतीया को कई शुभ संयोग बन रहे हैं। कई पुराणों और ग्रंथों में वर्णित है कि अगर सालभर दान नहीं किया है तो इस दिन दान जरूर करना चाहिए, इस दान का अक्षय फल मिलता है।
 
 
वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। इस दिन विष्णु भगवान और पितरों के लिए दान-पुण्य करना चाहिए।

इस दिन तीन प्रमुख ग्रहों का गोचर उच्च राशि में रहेगा। सूर्य मेष, चंद्रमा वृषभ, शुक्र मीन राशि में रहेंगे। ये तीनों ग्रह अपनी-अपनी उच्च राशि में रहेंगे।

सूर्य के साथ बुध की युति होने से बुधादित्य योग बनेगा। देव, ऋषि, पितरों के लिए ब्रह्म यज्ञ, पिंड दान, अन्नदान करना चाहिए। इस दिन पानी का दान या मटके का दान जरूर करें। अक्षय तृतीया पर रोहिणी नक्षत्र और रवियोग का संयोग बन रहा है।
 
इस शुभ मुहूर्त में गृह निर्माण, नवीन गृह में प्रवेश, दुकान लेना, प्रतिष्ठान का शुभारंभ, आभूषण खरीदी, नए व्यापार की शुरुआत, मुंडन, विवाह संस्कार आदि किए जा सकते हैं।

अक्षय तृतीया पर तीर्थ स्नान, तर्पण का भी महत्व है। इस दिन चार धाम में से एक भगवान बद्रीनाथ के भी पट भी खुलते हैं।

इस तिथि जौ, गेहूं, सत्तू, दही चावल, मिट्टी का घड़ा, फल का दान करना चाहिए। भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इस तिथि पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Jagannath rath yatra date 2024 : जगन्नाथ रथ यात्रा 2024 की तारीख व मुहूर्त

ज्येष्ठ माह की अमावस्या कब है, कर लें इस दिन 5 उपाय, होगा कल्याण

Lok sabha election results 2024 : न्यूमरोलॉजी के अनुसार 4 जून 2024 को किसकी बनेगी सरकार

Vastu Tips : यदि घर की दक्षिण दिशा में ये एक कार्य किया तो लक्ष्मी रूठ जाएगी, यमराज होंगे प्रसन्न

बच्चे का नाम रखने की है तैयारी तो जानें क्या है बच्चे के नामकरण संस्कार की सही विधि

4 june 2024 panchang: 4 जून 2024 का पंचांग और शुभ मुहूर्त जानें

Mp river name: मध्यप्रदेश में बहती है देश की सबसे ज्यादा नदियां, जानें कितनी

Mahabharat yuddh : मरने के बाद एकलव्य ने इस तरह लिया था महाभारत के युद्ध में भाग?

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेगी खुशियां, जानिए 29 मई का दैनिक राशिफल

29 मई 2024 : आपका जन्मदिन

अगला लेख