Hanuman Chalisa

पूर्व फीफा अधिकारी वाल्के के खिलाफ आपराधिक केस

Webdunia
शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017 (00:13 IST)
ज्यूरिख। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) के भ्रष्टाचार मामले में चल रही जांच के मद्देनज़र स्विस प्रशासन ने वैश्विक संस्था के महासचिव जेरोम वाल्के और कतर बीईन मीडिया के मुख्य कार्यकारी नासेर अल खेलाफी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू की है। 
         
स्विटजरलैंड के सरकारी वकील ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में चल रही जांच में फिर से आपराधिक कार्रवाई शुरू की है। स्विटजरलैंड के अटर्नी जनरल कार्यालय ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा यह संदेह है कि जेरोम ने फीफा विश्वकप 2018, 2022, 2026 और 2030 के लिए मीडिया अधिकारों के बदले कारोबारी से गैरकानूनी तरीके से फायदा उठाया है।
         
उन्होंने कहा, वाल्के ने फीफा विश्वकप 2026 और 2030 के लिए विभिन्न देशों में प्रसारण और मीडिया अधिकारों के सिलसिले में खेलाफी से फायदा लिया। गत वर्ष मार्च में अटर्नी जनरल ने कहा था कि वाल्के पर आपराधिक मामलों का भी संदेह है। हालांकि वाल्के ने इन आरोपों से इंकार किया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख