Hanuman Chalisa

ब्रिटेन में भारतीयों समेत विदेशी स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगा नि:शुल्क वीजा विस्तार

Webdunia
गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (07:51 IST)
लंदन। ब्रिटेन में कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण में मदद कर रहे भारतीय समेत अन्य विदेशी डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल कर्मियों को नि:शुल्क वीजा विस्तार की सुविधा का लाभ मिलेगा। ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल ने बुधवार को इस संबंध में घोषणा की।

इस घोषणा से स्वास्थ्य और देखभाल से जुड़े उन सभी पेशेवरों को लाभ होगा, जो कार्य वीजा पर ब्रिटेन में सेवाएं दे रहे हैं। दाइयों, रेडियोग्राफरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और फार्मासिस्ट समेत जिन स्वास्थ्यसेवा कर्मियों के वीजा की अवधि एक अक्टूबर से समाप्त हो रही है, उनकी वीजा अवधि एक साल स्वत: बढ़ जाएगी।

भारतीय मूल की मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) और स्वतंत्र क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों के वीजा की अवधि में नि:शुल्क विस्तार प्रदान किया जाएगा।

इससे पहले पिछले महीने एनएचएस चिकित्सकों, नर्सों और पराचिकित्सकों के लिए यह घोषणा की गई थी। इस घोषणा से स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत करीब 3000 पेशेवरों और उनके परिजनों को लाभ होगा।

जिन लोगों को यह सुविधा दी जाएगी, उनमें चिकित्सक, नर्स, दाई, फार्मासिस्ट, मेडिकल रेडियोग्राफर, पराचिकित्सक, थेरेपी पेशेवर, मनोवैज्ञानिक, जीव वैज्ञानिक और बॉयोकैमिस्ट, दंत चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रणीत मोरे के स्टैंडअप शो में विवादित टिप्पणी पर घिरी MBBS छात्रा, जारी किया वीडियो, लिखित माफी भी मांगी, KEM अस्पताल की जांच, CM फडणवीस की चेतावनी, क्या था पूरा मामला

Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, भाषण में की थी यह टिप्पणी

Best Electric cars : भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, घर पर चार्ज करने में कितना खर्च, BaaS और फुल ओनरशिप में क्या अंतर? मानसून में EV कितनी सुरक्षित

जब क्रश ने कहा 'I Love You'... तब शुरू हुआ असली डर! Romance, Horror, Mystery और Jump Scares का खतरनाक कॉम्बो : Obsession Review

सभी देखें

नवीनतम

UCC: लोगों के सुझावों से बनेगी नीति, सीएम डॉ. मोहन बोले- बच्चों से लेकर बूढ़ों से ली जाए राय

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण से जोड़ें युवा वैज्ञानिक : CM योगी

मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा- अब विदेशी भी यहां आकर करेंगे चाकरी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

अगला लेख