सासाराम में अमित शाह का दौरा रद्द, भाजपा ने साधा नीतीश कुमार पर निशाना

Webdunia
शनिवार, 1 अप्रैल 2023 (13:12 IST)
पटना। बिहार के सासाराम में हिंसा के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस वजह से गृहमंत्री अमित शाह का सासाराम दौरा रद्द हो गया। अमित शाह का दौरा रद्द होने के बाद बिहार भाजपा ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला।
 
बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि सासाराम में धारा 144 लगी हुई हैं। इसलिए हम लोग सासाराम में होने वाले सम्राट अशोक जयंती समारोह को रद्द कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धारा 144 लगे होने के कारण गृह मंत्री अमित शाह का सासाराम में कार्यक्रम नहीं होगा। अन्य स्थानों पर उनका कार्यक्रम पहले की तरह ही होगा। चौधरी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है।
 
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने रामनवमी के दौरान सासाराम और नालंदा में हिंसा की घटनाओं पर दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि हमें कल जैसे ही पता चला अलर्ट होकर तेजी से काम किया गया। ये किसी ने जानबूझकर किया है, हमने कहा है कि इस बारे में पता लगाया जाए उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिग्विजय और जीतू पटवारी पर FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

लखनऊ के 10 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, 55 हजार डॉलर की मांगी फिरौती

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

पीएम मोदी ने की डिजिटल अरेस्ट की चर्चा, बताया कैसे करें सुरक्षा?

सभी देखें

नवीनतम

Terrorist अखनूर के बटल में सेना की एम्बुलेंस पर हमला करने वाले तीनों आतंकी ढेर

प्रियंका ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- संविधान को कर रहे हैं कमजोर

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत चीन सीमा समझौते को लेकर क्या बोले रूसी राजदूत

मणिपुर में 3 उग्रवादी गिरफ्तार, जनता तथा व्यापारियों से कर रहे थे जबरन वसूली

UP: सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक की होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत

अगला लेख