चारधाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा 1 लाख का बीमा कवर, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने की घोषणा

Webdunia
शुक्रवार, 17 जून 2022 (15:17 IST)
देहरादून। अब चारधाम तीर्थयात्रियों को उत्तराखंड सरकार की ओर से पहली बार यात्रा पर आने वाले को बीमा कवर दिया जाएगा। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री परिसर में यदि किसी तीर्थयात्री की दुर्घटना में आकस्मिक मौत होती है तो मानव उत्थान सेवा समिति के सहयोग से मंदिर समिति बीमा की सुविधा देगी। इस राशि का भुगतान यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के माध्यम से किया जाएगा।
 
बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताते हुए ट्वीट करने के साथ ही बीमा कवर की भी जानकारी दी। हिन्दुओं का पवित्र चारधाम तीर्थस्थल होने की वजह से बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में हर साल लाखों की संख्या में तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

पिछले कुछ सालों में लगातार अलग-अलग वजहों के चलते तीर्थयात्रियों की मौत की घटनाएं बढ़ी हैं। इस साल भी यात्रा शुरू होने के एक महीने में लगभग 100 से ज्यादा तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है जिसे देखते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ये बड़ा फैसला लिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राजनाथ सिंह ने बताया दिल्ली सरकार क्‍यों नहीं लेती केंद्रीय सहायता

चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, झुग्गीवासियों को मताधिकार से वंचित करने की रची जा रही साजिश

बदबूदार पानी को लेकर राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दी यह चुनौती...

मिल्कीपुर में सपा पर बरसे CM योगी, बोले- सनातन विरोधी है पार्टी, उसे गाजी और पाजी प्यारे हैं

बजट में मनरेगा को मिली कितनी राशि, क्या है कांग्रेस की नाराजगी की वजह?

सभी देखें

नवीनतम

लोगों की ओर से, लोगों के लिए है यह बजट : निर्मला सीतारमण

बदबूदार पानी को लेकर राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दी यह चुनौती...

मोदी 'झूठों के सरदार', तो झूठ बोलने में केजरीवाल उनके 'बाप' हैं : मल्लिकार्जुन खरगे

प्रधानमंत्री मोदी के पूर्व वर्षों के प्रयासों से जापान यात्रा बनी सफल : मोहन यादव

IND vs ENG T20 : अभिषेक का रिकॉर्ड शतक, भारत ने 4-1 से जीती श्रृंखला, इंग्लैंड को 150 रनों से हराया

अगला लेख