Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अदिति अशोक ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्फ भारत की चांदी

हमें फॉलो करें aditi ashok
हांगझोउ , रविवार, 1 अक्टूबर 2023 (10:53 IST)
Asian Games news in hindi : भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने रविवार को इतिहास रचते हुए महिला गोल्फ में भारत के लिए रजत पदक जीता। यह महिला गोल्फ में भारत का पहला पदक है।
 
अदिति महिला गोल्फ स्पर्धा के आखिरी दिन अपनी लय बरकरार नहीं रखी सकी और 73 का निराशाजनक कार्ड खेलकर रजत पदक अपने नाम किया।
 
अदिति के पास तीसरे दौर के बाद तालिका में शीर्ष पर सात शॉट की बड़ी बढ़त थी। उन्होंने एक बर्डी के मुकाबले चार बोगी और एक डबल बोगी कर के इस बढ़त को गंवा दिया और दूसरे स्थान पर खिसक गई। उसका कुल स्कोर 17 अंडर 271 रहा।
 
थाईलैंड की अर्पिचया युबोल ने सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ 64 का कार्ड खेल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कोरिया की ह्युनजो यू ने भी 65 का शानदार कार्ड खेलकर कांस्य पदक जीता।
 
इस स्पर्धा में भाग ले रही भारत की दो अन्य महिलाएं प्राणवी उर्स (13वां स्थान) और अवनी प्रशांत (संयुक्त 18वां स्थान) ने भी आखिरी दिन निराशाजनक किया। प्राणवी ने 75 जबकि अवनी ने 76 का कार्ड खेला जिससे भारत टीम स्पर्धा में चौथे स्थान पर खिसककर पदक से चूक गई।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Asian Games में पुरुष हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से रौंदा, स्कवॉश में भी जीता गोल्ड