पारुल को महिला 5000 मीटर में स्वर्ण, मोहम्मद अफजल और विथ्या ने रजत और कांस्य पदक जीते

Webdunia
मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023 (19:27 IST)
भारत की पारुल चौधरी ने मंगलवार को यहां शानदार दमखम का परिचय देते हुए एशियाई खेलों की महिला 5000 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।यह 28 वर्षीय खिलाड़ी अंतिम लैप में शीर्ष दो में शामिल थी और फिर अंतिम लम्हों में जापान की रिरिका हिरोनाका को पछाड़कर 15 मिनट 14.75 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं।

पारुल का मौजूदा एशियाई खेलों में यह दूसरा पदक है। उन्होंने सोमवार को महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज में भी रजत पदक जीता था।

मोहम्मद अफजल ने पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में एक मिनट 48.43 सेकेंड के साथ रजत पदक जीता।इससे पहले विथ्या रामराज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी लेकिन इसके बावजूद महिला 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने में सफल रही।

विथ्या भारत की चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम का भी हिस्सा थी जिसने सोमवार को श्रीलंका के ‘लेन के उल्लंघन’ के कारण डिस्क्वालीफाई होने के बाद रजत पदक जीता। टीम के अन्य सदस्य मोहम्मद अजमल वरियाथोडी, राजेश रमेश और सुभा वेंकटेशन थे।(भाषा)<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख