आम आदमी पार्टी : अन्ना हजारे के आंदोलन से हुआ पार्टी का जन्म

Webdunia
शनिवार, 5 फ़रवरी 2022 (19:24 IST)
गांधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जन्मी आम आदमी पार्टी (आप) की स्थापना 2 अक्टूबर 2012 को हुई। औपचारिक रूप से पार्टी की शुरुआत 26 नवंबर 2012 को हुई। अन्ना के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अरविंद केजरीवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण, योगेन्द्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे लोग इसके संस्थापकों में शामिल थे।
 
हालांकि ये अलग बात है कि अरविंद केजरीवाल के अलावा बाकी सभी संस्थापक सदस्य अब आप से दूरी बना चुके हैं। वर्तमान में इसके मुखिया अरविंद केजरीवाल हैं। पार्टी का चुनाव चिह्न झाड़ू है। 
 
अपनी स्थापना के एक साल के भीतर पार्टी ने पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और 28 सीटों पर जीत दर्ज की। 70 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत से दूर रही आप ने कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनाई, लेकिन यह सरकार करीब 49 दिन ही चल पाई।
 
दिल्लीवासियों को 2015 में एक बार फिर चुनाव का सामना करना पड़ा और इस बार केजरीवाल नीत आप ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 67 सीटों पर जीत दर्ज की। इस चुनाव में केंद्र में सत्तारुढ़ भाजपा सिर्फ 3 सीटें जीत सकी, जबकि कांग्रेस का तो यहां खाता भी नहीं खुल पाया। 
 
लोकसभा चुनाव 2014 में पार्टी ने 434 उम्मीदवार मैदान में उतारे। खुद मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के सामने चुनाव लड़ने के लिए वाराणसी पहुंच गए। दिल्ली में पार्टी का एक भी उम्मीदवार नहीं जीत पाया। पंजाब में जरूर आप के 4 उम्मीदवार जीतने में सफल रहे थे। देशभर में आप को लोकसभा चुनाव में 2 फीसदी वोट मिले। दूसरी ओर ज्यादातर उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए।
 
हालांकि 17वीं लोकसभा में आम आदमी पार्टी 2014 वाला प्रदर्शन नहीं दोहरा पाई। इस बार एकमात्र भगवंत मान ही चुनाव जीत पाए। मान को पार्टी ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्‍यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel तनाव बढ़ा, ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्र खौफ में, सरकार से अपील

क्या होता है ब्लैक बॉक्स, क्यों प्रत्येक विमान के लिए होता है महत्वपूर्ण

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे से पहले क्या थी वह उड़ती हुई वस्तु और कैसे बची कुमार की जान

मेडिकल कॉलेज परिसर में मिला ब्लैक बॉक्स, विमान दुर्घटना का हो सकेगा खुलासा

यूपी के मदरसे में मौलवी ने किया नाबालिग छात्रा से रेप, वीडियो भी बनाया

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख