इन दिग्गजों को भारी पड़ा चुनाव, 2 मुख्यमंत्री, 3 उप मुख्यमंत्री और 5 पूर्व मुख्यमंत्री हारे

Webdunia
शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (08:42 IST)
नई दिल्ली। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के गुरुवार को घोषित हुए नतीजे कई राजनीतिक दिग्गजों के लिए निराशा लेकर आए। इस चुनाव में 2 मौजूदा और 5 पूर्व मुख्यमंत्रियों को अपनी-अपनी सीट से हार का सामना करना पड़ा है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत तीन मौजूदा उपमुख्यमंत्रियों को भी हार का सामना करना पड़ा है।
 
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उत्तराखंड के उनके समकक्ष पुष्कर सिंह धामी भी अपनी-अपनी सीट से चुनाव हार गए। धामी भले ही चुनावी लड़ाई हार गए हों, लेकिन उनकी पार्टी उत्तराखंड में विजयी हुई है।
 
यही हाल उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश सिंह रावत और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल एवं अमरिंदर सिंह का भी हुआ है और वे भी अपनी-अपनी सीट से पराजित हुए हैं। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी काफी समय तक पीछे चल रहे थे हालांकि कड़े मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल रहे।
 
पंजाब में तीन पूर्व मुख्यमंत्री बादल, अमरिंदर सिंह और राजिंदर कौर भट्टल अपनी-अपनी सीट से चुनाव हार गए हैं। इस राज्य में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है।
 
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब, दोनों ही सीट से चुनाव हार गए हैं। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी के प्रतिद्वंद्वी से चुनाव हार गए हैं। पंजाब सरकार के अधिकतर मौजूदा और पूर्व मंत्री चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों से हारे हैं।
 
गोवा में पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार चर्चिल अलेमाओ को बेनौलिम सीट से आप उम्मीदवार के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। तटीय राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्रियों को कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वियों के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हालांकि गोवा में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है और वह अगली सरकार का गठन करेगी।
 
उपमुख्यमंत्री मनोहर अजगांवर को विपक्ष के नेता और कांग्रेस उम्मीदवार दिगम्बर कामत ने पराजित किया जबकि अन्य उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर को क्वीपेम सीट से कांग्रेस के अल्टोन डीकोस्टा ने हराया है।
 
इसी तरह, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी जिले की सिराथू सीट से समाजवादी पार्टी की पल्लवी पटेल से 7,337 मतों से विधानसभा चुनाव हार गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख