Hanuman Chalisa

मूलांक 3 वाले कीर्तिमान रचेंगे साल 2017 में

पं. उमेश दीक्षित
जो व्यक्ति 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 3 माना जाता है। यह वर्ष आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक उन्नति का है। जितना परिश्रम करेंगे, उतना ही लाभ होगा। आर्थिक स्थिति निरंतर सुदृढ़ होगी। संपत्ति की खरीदी व प्राप्ति होगी। नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते हैं। शेयर मार्केट, दलाली, एजेंसी के व्यवसाय अधिक उन्नति करेंगे। इस अंक के अधिष्ठाता गुरु हैं।


शिक्षा तथा परीक्षा-प्रतियोगिता में तथा शिक्षा के व्यवसाय में कीर्तिमान स्थापित होंगे। लोग ईर्ष्या करेंगे। विदेश यात्रा होगी। तीर्थ दर्शन तथा सत्संग, कथा-श्रवण आदि का लाभ मिलेगा। पदोन्नति होगी। तबादले में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। फरवरी, जून, सितंबर तथा दिसंबर माह प्रतिकूल रहेंगे। रोग, स्वास्थ्य की दृष्टि से सायटिका, पीठ, कमर, रीढ़ की हड्डी तथा पैरों में सूजन इत्यादि हो सकते हैं। चोट, दुर्घटना से बचना होगा। खानपान नियमित रखें। स्नायु मंडल कमजोर रह सकता है। कुल मिलाकर यह वर्ष उन्नतिकारक रहेगा। जवाबदारी से निवृत्ति होगी।
 
शुभ तारीखें- 3, 12, 21 तथा 30। मध्यम- 6, 9, 15, 24, 30। 
 
शुभ‍ दिन- मंगलवार, बृहस्पतिवार तथा शुक्रवार।
 
शुभ रंग- जामुनी, कासनी, लाल तथा गुलाबी।
 
शुभ रत्न- जमुनिया।
 
उपरोक्त शुभ तारीखों में जन्मे लोगों से मित्रता, व्यवहार, साझेदारी सफल रहेगी।
 
अशुभ अंक- 2, 4, 6।
 
अशुभ रंग- काला, नीला, हरा।
 
नोट-  इस मूलांक के लोगों को घमंड से बचना चाहिए। 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Numerology Horoscope 1-7 June 2026: साप्ताहिक अंक राशिफल, जानें किस मूलांक की चमकेगी किस्मत?

June 2026 Monthly Horoscope: मासिक राशिफल जून 2026: 12 राशियों की भविष्यवाणी, जानें भाग्य, आर्थिक स्थिति और जीवनशैली

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 मई, 2026)

30 May Birthday: आपको 30 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख