khatu shyam baba

कन्या राशि का वार्षिक भविष्यफल : पं. प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार

पं. प्रेमकुमार शर्मा
कन्या राशि वालों को इस वर्ष यात्रा और संपत्ति पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस साल कई सुनहरे मौके आपका इंतजार कर रहे हैं। अगस्त और अक्टूबर का महीना व्यावसायिक और प्रोफेशनल लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है। कन्या राशि के लोग जिस चीज के लिए काफी समय से मेहनत कर रहे थे, वो उन्हें मिल जाएगी। छात्रों और नौकरी करने वाले लोगों के पास तरक्की के कई खास मौके होंगे। यदि नौकरी बदलने का मन है तो बदल सकते हैं। समय इसके लिए अनुकूल है।
 
इस वर्ष कन्या राशि के जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। फरवरी और मार्च के महीने में विदेश की यात्रा की योजना बन सकती है। इस दौरान आपको कई सुनहरे मौके भी मिलेंगे। नया कारोबार शुरू करने के लिए समय अनुकूल है और इसमें आपको शानदार फायदे भी होंगे। इस साल आप कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। साल 2018 विद्यार्थियों के लिए चुनौतियों से भरा साबित रहने वाला है। पढ़ाई-लिखाई में अकसर कोई-न-कोई बाधाएं आती ही रहेंगी। इससे आपकी शिक्षा बाधित रहने वाली है, वहीं कन्या राशि के छात्रों में एकाग्रता की कमी भी रहेगी।
 
वहीं इस साल आपका पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहने वाला है, हालांकि कुछ विवादों के कारण परेशानी हो सकती है। पार्टनर के साथ मधुर संबंध आपको हर समय हिम्मत देते रहेंगे। आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताएंगे, हालांकि पार्टनर के दिल को जीतने के लिए आपको थोड़ा कष्ट भी करना पड़ेगा। इस साल आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना पड़ेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। लेकिन समय पर किया गया व्यायाम आपको फायदा दिला सकता है। खानपान पर भी ध्यान देने की जरूरत हो सकती है।
 
शुभ महीने- मार्च, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर।
उपाय-1. मंगलवार को हनुमानजी के दर्शन करें।
2. पक्षियों को दाना डालें।
शुभ रंग- गुलाबी, पीला, हरा।
शुभ अंक- 14, 18, 22।
शुभ दिन- शुक्रवार, मंगलवार।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 मार्च 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

21 March Birthday: आपको 21 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

बुध का कुंभ में मार्गी गोचर: शनि के प्रभाव से इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

20 March Birthday: आपको 20 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख