Hanuman Chalisa

वार्षिक भविष्यफल 2018 : जानिए धनु राशि के लिए क्या लाया है नया साल

पं. उमेश दीक्षित
धनु राशि-
 
इस वर्ष आपको अपने अनुभवों से भविष्य का पूर्वानुमान होगा जिससे बदलती परिस्थितियों से भी लाभ के मौके निकाल लेंगे। भाग्योदय होगा। पिछले रुके काम पूरे होंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। साझेदारी में प्रतिकूलता रहेगी। अत: सामंजस्य बैठाएं।

धन-संपत्ति- कर्ज से निवृत्ति तथा जमा-पूंजी में वृद्धि होगी। रुका पैसा मिलेगा। स्थायी तथा चल संपत्ति में वृद्धि होगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। 
 
घर-परिवार- घर में मांगलिक कार्य होंगे। पारिवारिक सदस्यों की संख्या में वृद्धि होगी। दूसरों की जवाबदारी भी निभाना पड़ेगी। 
 
स्वास्थ्‍य- पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा। जोड़ों के दर्द या हड्डी की समस्या हो सकती है।
 
परीक्षा-प्रतियोगिता- करियर की दृष्टि से इस वर्ष मनमाफिक परिणाम मिलेंगे। उच्च शिक्षा में सफलता तथा विदेश यात्रा के योग बनते हैं।
 
यात्रा-प्रवास-तबादला- मनचाहे स्थान पर नियुक्ति तथा पदोन्नति होगी। मनोरंजक यात्राएं परिवार के साथ होंगी। व्यावसायिक यात्राएं लंबी तथा सफल रहेंगी। बार-बार यात्रा तथा एकाधिक स्थान पर जाना पड़ सकता है।
 
धार्मिक कार्य- शनि मंत्र तथा हनुमानजी की आराधना शनि की साढ़ेसाती तथा राहु के दुष्प्रभाव को कम करेगी। घर में कोई बड़ी पूजा-अनुष्‍ठान होंगे जिनका लाभ पूरे परिवार को मिलेगा। गरीबों की सहायता तथा अन्न-वस्त्र दान से शांति रहेगी। विशेषकर मर्यादा के खिलाफ कोई कार्य न करें।

ALSO READ: वार्षिक भविष्यफल 2018 : जानिए मकर राशि के लिए क्या लाया है नया साल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सोमवार से रविवार तक करें ये अचूक उपाय, हर दिन चमकेगी किस्मत

देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में महागोचर: किस्मत चमकाने और गुरु दोष दूर करने के लिए जरूर करें ये 7 अचूक उपाय

साल का सबसे बड़ा महागोचर: 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Lunar Eclipse 2026: साल के दूसरे चंद्र ग्रहण की 5 बड़ी और रोचक बातें

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल: नवाबों के शहर से कैसे शुरू हुई बजरंगबली की ये खास परंपरा, पढ़ें गौरव गाथा

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (08 जून, 2026)

08 June Birthday: आपको 8 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 8 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (07 जून, 2026)

07 June Birthday: आपको 7 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख