Hanuman Chalisa

मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2019 : करियर व व्यवसाय, धन, पारिवारिक जीवन और सेहत

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
इस राशि के जातक मस्त स्वभाव और दार्शनिक विचार के होते हैं। समाज में आपके विचारों को स्वीकार किया जाता है। आप लोगों की शंका या भ्रम को दूर करने में सहायक होते हैं। यह वर्ष आपके लिए प्रगतिकारक है। अच्छे कार्यों का परिणाम आपको प्राप्त होगा।


यदि आप अनुशासित दायरे में रहकर लक्ष्य को पाने की तैयारी करेंगे, तो इसके लिए कई नए लोग भी आपकी मदद करेंगे। प्रोफेशन की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए उत्तम रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको अतिरिक्त परिश्रम भी करने होंगे।

गोचर ग्रहों के आधार पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप एक मेहनतकश इंसान हैं और यह वर्ष परिश्रम के बल पर सफलताभरा रहेगा। यदि पारिवारिक संबंधों की बात करें तो यह वर्ष आपको सुखद परिणाम देगा। गुरु का गोचरीय भ्रमण आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ दिलाएगा। इस वर्ष आप जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे।

 
इस वर्ष आपका करियर व व्यवसाय की स्थिति कैसी?
 
इस वर्ष आपके कामकाजी जीवन में स्थिरता नजर आएगी। जॉब को लेकर भी सिक्योरिटी बनी रहेगी। करियर में उत्कृष्ट कार्य के लिए आप पुरस्कृत हो सकते हैं। इस साल शुरुआती दिनों में कार्य का दबाव रहेगा। इससे आपको लाभ भी मिलेगा। आप थोड़े सतर्क रहें और अपने काम में ध्यान दें। यदि व्यवसाय से जुड़े हैं तो आप उन्नति करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नौकरी में स्थानांतरण की संभावना रहेगी। सरकारी कर्मचारियों को इस साल अच्छे परिणाम मिलेंगे। सरकार की योजनाओं का आपको लाभ मिल सकता है। अपने बॉस और सहकर्मियों से अच्छे संबंध बनाकर चलें।

 
इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?
 
इस वर्ष धनलाभ तो होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों के सहयोग से आर्थिक लाभ होगा। व्यापारियों व उद्योग से जातकों को लाभ मिलेगा। भविष्य के लिए आप धन का निवेश कर सकते हैं। प्रॉपर्टी व लेन-देन के समय सतर्कता बरतें। यदि आपने पूर्व में कोई निवेश किया है, तो उसका लाभ आपको मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से आर्थिक लाभ होगा। धर्म-कर्म में खर्च रहेगा, वहीं घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे।

 
इस वर्ष विद्यार्थियों के लिए कैसा रहेगा वर्ष?
 
इस वर्ष विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता पाएंगे। गुरु का गोचरीय प्रभाव पंचम भाव पर उच्च दृष्टि का पड़ने से शिक्षा के क्षेत्र में वे सहायक सिद्ध होंगे। आपको गुरुओं के मार्गदर्शन के साथ आशीर्वाद प्राप्त होगा। यह वर्ष आपके लिए संभावनाओं और आशाओं से भरा हुआ होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इंजीनियरिंग, मास कम्युनिकेशन, आर्किटेक्चर और फाइन आर्ट की पढ़ाई कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे, वहीं उच्च शिक्षा, पीएचडी, मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं तो उनके लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा।

 
आपकी राशि वालों का पारिवारिक जीवन
 
इस वर्ष घर-परिवार का वातावरण प्रसन्नतादायक रहेगा। परिजनों के बीच सहयोगात्मकता के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपका भाग्य चमकेगा। यदि आप चाहते हैं कि आपकी संतान शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करे, तो आपको उन्हें समय देना होगा। पढ़ाई में उनकी मदद करनी होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। घर-परिवार में कोई धार्मिक कार्य भी हो सकते हैं। वर्ष मध्य में घर के खर्च बढ़ सकता है। घर में किसी अविवाहित का विवाह भी हो सकता है। संतान से आपको प्रसन्नता रहेगी।
 
 
आपकी राशि वालों का कैसा रहेगा स्वास्थ्य?
 
स्वास्थ्य के मामलों में देखा जाए तो इस वर्ष संयमित भोजन, पोषणयुक्त आहार और नियमित व्यायाम करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। साल के शुरुआती दिनों में आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, हालांकि इस दौरान आवश्यकता से अधिक शारीरिक और मानसिक श्रम करने से बचें। नेत्र संबंधी परेशानी होने की आशंका है। अत: सावधानी बरतें। इस वर्ष स्वास्थ्य के अलावा आप भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए योग और प्राणायाम का सहारा ले सकते हैं।

ALSO READ: कुंभ राशि : साल 2019 में क्या होगा 12 महीनों का हाल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का भविष्यफल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

कौन था मायावी कालनेमि? योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद क्यों छिड़ी है सनातन पर नई बहस?

Video: यमुना नदी में कालिया नाग का अवतार? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Vastu Remedies: वास्तु दोष निवारण के सबसे असरदार 5 उपाय

मकर राशि में बना दुर्लभ पंचग्रही योग, इन 5 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव

Gupt Navratri: गुप्त नवरात्रि में मां कालिका की यह साधना क्यों मानी जाती है खास? जानिए रहस्य

सभी देखें

नवीनतम

26 January Birthday: आपको 26 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 जनवरी 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (25 जनवरी, 2026)

25 January Birthday: आपको 25 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 जनवरी 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख