shiv chalisa

वर्ष 2019 में वृषभ राशि को कितना होगा लाभ, कितनी होगी हानि, जानिए विस्तार से

पं. हेमन्त रिछारिया
वृषभ राशि- 2019
 
जिन जातकों के जन्म के समय चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित होता है, उनकी वृषभ राशि होती है। वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र को ज्योतिष में रानी की पदवी प्राप्त है। शुक्र नैसर्गिक भोग-विलास व सौंदर्य का कारक होता है। इसके प्रभाव से वृषभ राशि वाले जातक सौंदर्यवान एवं शौकीनमिजाज वाले होते हैं। उन्हें विलासितापूर्ण जीवन व्यतीत करना पसंद होता है। वर्ष 2019 के आरंभ में शुक्र तुला राशि में स्थित है।

 
तुला राशि में शुक्र स्वराशिस्थ होते हैं। इसके फलस्वरूप वृषभ राशि वालों के लिए वर्ष 2019 सफलतादायक रहेगा। इस वर्ष उन्हें अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। वाहन सुख मिलेगा। वैभव-विलासिता की वस्तुएं प्राप्त होंगी। जीवनसाथी से प्रेम व सहयोग प्राप्त होगा। अविवाहितों का विवाह होगा। उत्तम शैया सुख प्राप्त होगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
 
आर्थिक क्षेत्र- इस वर्ष वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक क्षेत्र में आशातीत लाभ होगा। उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्हें धनलाभ होगा। यदि वृषभ राशि के जातक निवेश योजनाओं में अपना धन निवेश करने का सोच रहे हैं तो यह वर्ष उनके एक लिए सुअवसर के रूप में आया है। इस वर्ष किया गया निवेश उन्हें भविष्य में लाभ देगा। धन संचय की दृष्टि से यह वर्ष वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत उत्तम रहेगा।

 
आजीविका- वृषभ राशि के जातकों के लिए इस वर्ष कर्मक्षेत्र में थोड़े अवरोध व रुकावटें आने के संकेत हैं। उन्हें कर्मक्षेत्र में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। उनका कहीं दूरस्थ स्थान पर स्थानांतरण होने की संभावना है। आजीविका परिवर्तन के भी संकेत हैं। किंतु अंतिम रूप से वे कर्मक्षेत्र की हर मुश्किल से निपटने में कामयाब होंगे। व्यापारी वर्ग के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा।
 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से वृषभ राशि के जातकों के लिए वर्ष अच्छा रहेगा। उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वर्षारंभ में हल्की सर्दी-खांसी के कारण उन्हें थोड़ी परेशानी होगी किंतु उत्तरोत्तर वर्ष स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहतर होगा कि वे शुक्र संबंधी रोगों को नजरअंदाज न करें।

 
दांपत्य- वृषभ राशि के जातक इस वर्ष उत्तम दांपत्य सुख भोगेंगे। उन्हें शैयासुख एवं भोग-विलास की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का प्रेम व स्नेह प्राप्त होगा। इस वर्ष अविवाहितों का विवाह होगा। प्रेम संबंध में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
 
भूमि-भवन-वाहन- यदि वृषभ राशि के जातक अपना वाहन या भवन लेने का विचार कर रहे हैं, तो उन्हें यह वर्ष उनकी आकांक्षा को पूर्ण करने वाला साबित होगा। वे अपना निजी वाहन क्रय करेंगे। उन्हें स्थायी संपत्ति या भवन की प्राप्ति होगी।
 
 
वार्षिक लाभ-हानि अनुपात- लाभ-11, हानि-14
 
(विशेष- उपर्युक्त फलित चन्द्र राशि एवं ग्रह गोचर पर आधारित है। जन्म पत्रिका की ग्रह स्थितियों एवं विंशोत्तरी दशाओं के अनुसार इसमें परिवर्तन संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
संपर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
 ALSO READ: वर्ष 2019 में मेष राशि को कितना होगा लाभ, कितनी होगी हानि, जानिए विस्तार से

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

Holika Dahan 2026: 02 नहीं 03 मार्च को ही करें होलिका दहन, जानिए शास्त्रमत

Holi Astrology: होली धुलेंडी पर आपके लिए कौन सा रंग रहेगा सबसे भाग्यशाली, जानें अपनी राशि के अनुसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (02 मार्च, 2026)

02 March Birthday: आपको 2 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 2 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख