Hanuman Chalisa

astrology 2020 Scorpio: वृश्चिक राशि के लिए कैसा होगा नया साल 2020

Webdunia
वृश्चिक राशिफल 2020 के अनुसार वृश्चिक राशि के जातकों को इस वर्ष कुछ अपूर्ण कार्यों के संपन्न होने से राहत मिलेगी तथा कुछ नए कामों की शुरुआत भी हो सकती है। वर्ष 2020 के दौरान पिछले काफी समय से जो परेशानियां चली आ रही थीं, उन परिस्थितियों से आप बाहर निकलेंगे और जीवन के नए अध्याय का श्रीगणेश करेंगे।
 
इस वर्ष वृश्चिक राशि के जातकों को दुखों से मुक्ति मिलेगी और जीवन चक्र में सुखों की प्राप्ति होगी और साल के शुरुआत में 24 जनवरी को शनिदेव आपके तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे, वहीं दूसरी ओर गुरुदेव बृहस्पति 30 मार्च को तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे और 14 मई को वक्री हो जाएंगे तथा इसी वक्री अवस्था में 30 जून को पुन: दूसरे भाव में वापस आ जाएंगे। यहां 13 सितंबर को वे मार्गी होंगे और 20 नवंबर को एक बार फिर आपके तीसरे भाव में लौट आएंगे। सितंबर तक राहु आप के 8वें भाव में रहेंगे तथा उसके बाद सप्तम भाव में प्रवेश करेंगे।

 
यह वर्ष आपको अनेक प्रकार की यात्राओं में व्यस्त रखेगा लेकिन प्रसन्नता की बात यह है कि ये यात्राएं शुभ और कल्याणकारी होंगी। इस साल आप तीर्थयात्रा पर भी जा सकते हैं। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक आकर्षक और सुंदर पर्यटक स्थल की यात्रा करेंगे।
 
वृश्चिक राशिफल 2020 के अनुसार आप जीवन यात्रा के एक नए मोड़ पर प्रवेश करेंगे, जहां आपको मनचाहा कार्य करने के लिए बहुत अधिक स्वतंत्रता प्राप्त होगी। आप अपनी ऊर्जा से अपने कार्यों में सफलता अर्जित करेंगे। 
 
साल का मध्य भाग व्यापारी वर्ग के लिए काफी अच्छा रहेगा। विदेशी यात्राएं भी हो सकती हैं। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनका अचानक से ट्रांसफर होने की संभावना रहेगी जिसके कारण वे थोड़े विचलित हो सकते हैं।

ALSO READ: Lal Kitab Rashifal 2020 : धनु राशि के लिए खास 10 बातें

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

Numerology Horoscope 2026: साप्ताहिक अंक राशिफल (18 से 24 मई), आपके अंक बता रहे हैं भविष्य की दिशा

शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों के लिए खुल जाएंगे धन समृद्धि के दरवाजे

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 मई, 2026)

18 May Birthday: आपको 18 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 मई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख