Dharma Sangrah

Numerology 2021 : मूलांक 2, यह वर्ष सफलता का संदेश ला रहा है...

Webdunia
मूलांक 2
अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 2 है। मूलांक 2 के स्वामी चंद्रदेव हैं। ऐसे लोगों में गजब की संवेदनशीलता और कल्पनाशक्ति होती हैं। इस मूलांक के लोग अकेले नहीं रह सकते हैं उन्हें हर समय अपने आसपास रिश्ते, परिवार और दोस्त चाहिए। 2021 आपको कोई नई सीख, नया ज्ञान, नई शिक्षा या नया अनुभव देकर जाएगा। आप समझेंगे कि जिंदगी में हर तरह की परिस्थिति से अकेले ही निपटना होता है।  इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि इस साल के जोड़ 5 के अंक का स्वामी बुध है और आपके मूलांक 2 का स्वामी चंद्र है जो मन का प्रतिनिधित्व करता है। यानी इस साल मन के साथ बुद्धि का मिलन होगा और यह मिलन सबक के साथ खूबसूरत अनुभव भी देकर जाएगा। 
 
मूलांक 2 का इस साल करियर कैसा होगा
 
वर्ष 2021 आपको बहुत सारे नए अवसर के दरवाजे तक लेकर जाएगा अब यह आप पर निर्भर करता है कि उसे आप किस चाबी से खोलते हैं, मेहनत की चाबी से खोलेंगे तो खुशियां खिलखिलाकर आने वाली हैं और अगर आलस की चाबी लगाई तो अवसर हाथ से निकल जाएंगे। कारोबार करते हैं तो यह वर्ष सफलता का संदेश ला रहा है। लाभ की प्राप्ति होगी। इस साल अगर आप अपने हर काम में आनंद लेंगे तो सफलता से कोई नहीं रोक पाएगा। अपने पर डिप्रेशन का साया न पड़ने दें। नौकरी कर रहे हैं तो भी यह साल मनचाहे मौके दिलाएगा। प्रमोशन के भी अवसर मिलेंगे। नौकरी की तलाश में हैं तो अप्रैल आपके लिए खुशखबरी लेकर आएगा। अगस्त के बाद दिल दिमाग में कुछ उथलपुथल रहेगी लेकिन धैर्य से काम लें नौकरी छोड़ने की गलती बिलकुल न करें वरना 2 साल परेशान होना पड़ सकता है।
 
मूलांक 2 को इस साल धन कितना मिलेगा
 
आपके लिए साल 2021 में धन के हालात पिछले साल की तुलना में सुधरेंगे। लेकिन अपने शाही खर्चों पर लगाम आपको ही लगाना होगा वरना बचत न के बराबर होगी। साल के आरंभ में आप आशियाना खरीद सकते हैं। मई से सितंबर के बीच धन निवेश का विचार न करें अन्यथा बड़ा नुकसान होगा। दिसंबर में सैलेरी बढ़ने के चांस हैं, बचा हुआ पैसा भी मिलेगा लेकिन अगर कर्ज चढ़ा है तो सारा पैसा उसे ही उतारने में लग जाएगा। 
 
मूलांक 2 की कैसी होगी रोमांस लाइफ 
 
 थोड़ा सा रूमानी हो जाए... जी हां इस साल अपने पार्टनर से आप यही कहेंगे और उनकी भरपूर सहमति भी होगी यानी इस साल प्यार के सितारे बुलंदी पर हैं। कोई आश्चर्य नहीं कि इस साल आप बात शादी तक लेकर जाएं और आपको मधुर सफलता भी मिल जाए। अगर सिंगल हैं तो इस साल आपकी जिंदगी में पक्का बहार आने वाली है। कोई पुरानी दोस्ती भी रोमांस में बदल सकती है और किसी नई दोस्ती में भी प्यार की संभावना दिख सकती है। तय आपको करना है कि आप कदम किस तरफ लेकर जाएं। शादीशुदा हैं तो जोड़े से बाहर घूमने में सुखद वक्त बिताएंगे। रिश्तों में तनाव और शक से बचें। साथी पर विश्वास करें।  
 
मूलांक 2 के लिए क्या कहते हैं सेहत के सितारे 
 
साल 2021 में मूलांक 2 को अपने खानपान पर बहुत ध्यान देना होगा। सितारे मिलीजुली सेहत के संकेत दे रहे हैं। लंबे समय से अगर खांसी नहीं ठीक होती है तो यह इस बात का सूचक है कि आप अपने आपको लेकर लापरवाह हैं। सितारे कह रहे हैं कि इस साल आपको अपने आप पर बीते साल से ज्यादा ध्यान देना है। इस साल वजन बढ़ने के संकेत भी मिल रहे हैं। तनाव की वजह से पिंपल्स जैसी समस्या उभर सकती है। हेल्दी ड्रिंक्स नियमित रूप से लें और मेडिटेशन में निरंतरता रखें। 
शुभ अंक: 1, 2, 4, 7, 16, 25
 
शुभ रंग: गुलाबी, सफ़ेद, हरा
 
शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, शुक्रवार
जानिए मूलांक 3 के लिए कैसा होगा नया साल
जानिए मूलांक 4 के लिए कैसा होगा नया साल
जानिए मूलांक 5 के लिए कैसा होगा नया साल

जानिए मूलांक 1 के लिए कैसा होगा नया साल
मीन राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

23 March Birthday: आपको 23 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

22 March Birthday: आपको 22 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

अगला लेख