Hanuman Chalisa

Venus Transit In Scorpio : 4 जनवरी तक शुक्र वृश्चिक राशि में, खुशियां लाएगा 6 राशियों के जीवन में

Webdunia
सुंदरता, सौभाग्य, रोमांस और सुख सुविधा के कारक ग्रह शुक्र देव ने वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है। इस राशि में शुक्र देव 11 दिसंबर को गए हैं और 4 जनवरी 2021 तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ है। आइए जानते हैं शुक्र का गोचर कौन सी राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां।
 
1. मेष 
प्रेम जीवन में प्रगति होगी। लव पार्टनर आपको अधिक प्रिय लगेगा। वहीं आपके दांपत्य जीवन में भी खुशहाली बढ़ जाएगी। इस अवधि में नया वाहन अथवा प्रॉपटी खरीदने की संभावना है। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। अचानक से आपको धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
 
वृषभ और मिथुन :  सामान्य 
 
कर्क
शुक्र के गोचर से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस अवधि में लिए गए फैसले शानदार होंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में भी वृद्धि होगी। प्यार में रोमांस बढ़ेगा। लव पार्टनर आपसे बेहद खुश रहेगा। संतान से लाभ भी आपको प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा से जुड़े छात्र-छात्राओं को भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
 
सिंह : सामान्य
 
कन्या
शुक्र के गोचर से आपको कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं। इस अवधि में आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आपके प्रयास सफल होंगे। इस अवधि में आप धन प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करेंगे। आपकी कड़ी मेहनत भी रंग लाएगी। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। 
 
तुला
इस अवधि में आप धन की बचत कर पाने में कामयाब होंगे। परिवार की आर्थिक तरक्की होगी और घर में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। धन से जुड़ी आपकी हार्दिक इच्छा पूरी होगी। धन प्राप्ति के नए स्रोत निर्मित होंगे। आपको परिवार का पूरा सुख मिलेगा। अपनी बातों से आप दूसरे लोगों को प्रभावित कर पाने में सफल होंगे।
 
वृश्चिक : सामान्य
 
धनु : सामान्य 
 
मकर
शुक्र के गोचर से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आप हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। यह गोचर आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। अचानक से आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। इस अवधि में आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी। गोचर के शुभ प्रभाव से आप कोई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
 
कुंभ : सामान्य 
 
मीन
शुक्र का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आपको कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। भाई-बहन आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। हालांकि आपका दांपत्य जीवन थोड़ा प्रभावित हो सकता है। इस कारण आप थोड़े मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। पिता जी की सेहत का ध्यान रखें।
वर्ष 2021 में शनिदेव राशि परिवर्तन नहीं,बल्कि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 12 राशियों पर होगा असर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

घर में कॉकरोच दिखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

कुंभ राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण और गुरु का अमृत प्रभाव; जानें करियर, धन और सेहत का पूरा विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

19 June Birthday: आपको 19 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 जून 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

21 जून: जब साल का सबसे लंबा दिन रचता है इतिहास

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

अगला लेख