rashifal-2026

Arthik Rashifal 2022 : नए साल में ये 4 राशियों वाले हो जाएंगे मालामाल

Webdunia
शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021 (03:27 IST)
Arthik Rashifal New Year 2022
Money Horoscope 2022: नया वर्ष 2022 में सभी राशियों के आर्थिक जीवन में उतार चढ़ाव रहेगा परंतु ग्रह गोचर की स्थिति के अनुसार बताया जा रहा है कि 4 राशि वालों को आर्थिक रूप से ( Arthik Rashifal New Year 2022 ) संघर्ष नहीं करना होगा। उनको उनके भाग्य का साथ मिलेगा और उन्हें खूब धन मिलेगा। आओ जानते हैं कि कौनसी हैं वे 4 राशियां।
 
 
मेष राशिफल (Aries Horoscope 2022) : इस वर्ष मेष राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति जल्दी ही मजबूत होने की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति, तनख्‍वाह वृद्धि होने की प्रबल संभावना है और व्यापार में लाभ के साथ ही उन्नति होगी। भाग्य आपका साथ देगा। हालांकि आपको अपने परिवार का माहौल खुशनुमा बनाए रखना होगा अन्यथा आर्थिक उन्नति के ये योग कमतर सिद्ध होंगे। इस वर्ष वाहन, प्लाट, भूमि, भवन या फ्लैट खरीदने के भी योग हैं। 
 
सिंह राशिफल (Leo Horoscope 2022) : आपके लिए नया वर्ष आर्थिक रूप से उत्तम रहेगा। इस साल आय के स्त्रोत में वृद्धि की स्थिति बनी हुई है। संपत्ति खरीदने के योग हैं। नौकरी में तरक्की होगी, वेतन वृद्धि की संभावना बनी है। व्यापार भी खूब चलेगा। व्यापार में निवेश से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कुल मिलाकर इस वर्ष आप आर्थिक रूप से खुद को मजबूत जल्दी ही कर लेंगे।
 
धनु (Sagittarius Horoscope 2022) : मंगल ग्रह की कृपा से आपकी उन्नति और प्रगति तय है। नौकरी में सहकर्मी आपकी जमकर तारीफ करेंगे। शनि का कुंभ राशि में गोचर भी आपके लिए अच्‍छे फल प्रदान करेगा, जिसके चलते नौकरी में पदोनत्ति के साथ वेतन भी बढ़ने के योग भी हैं। व्यापारी हैं तो यह वर्ष लाभ वाला सिद्ध होगा। कुल मिलाकर यदि परिवार और सेहत पर ध्यान दिया तो आप आर्थिक रूप से मजबूत हो जाएंगे। हालांकि आपको घटना दुर्घटना से बचना होगा।
 
कुंभ (Aquarius Horoscope 2022) : यह वर्ष आपके लिए आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अतत: आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो ही जाएगी। मंगल का राजयोग आपसे पराक्रम कराएगा। भूमि या भवन से लाभ मिलेगा। हालांकि शनि का गोचर आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। इसके लिए आपको ध्यान रखना होगा। 
 
Disclaimer: यह लेख सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। वेबदुनिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

23 अप्रैल को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, पिछले वर्ष के मुकाबले 11 दिन पहले होंगे दर्शन

Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक राशिफल: 26 जनवरी से 1 फरवरी, 2026, नए अवसरों और सफलता का समय

शंकराचार्य विवाद: क्या है पूरा मामला? जानिए वजह और पृष्ठभूमि

Holi: बरसाना में गड़ा होली का डांडा, ब्रज में शुरू हुआ 40 दिनों का रंग और प्रेम उत्सव

कौन था मायावी कालनेमि? योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद क्यों छिड़ी है सनातन पर नई बहस?

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 फरवरी, 2026)

01 February Birthday: आपको 1 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 फरवरी 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

February 2026 Festivals 2026: फरवरी माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

बुध का कुंभ राशि में गोचर, 4 राशियों के लोगों के आर्थिक हालात में होगा सुधार

अगला लेख