Lal Kitab Rashifal 2022 : कर्क राशि के लिए वर्ष 2022 कैसा रहेगा, जानिए 10 खास बातें

Webdunia
गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (15:01 IST)
kark rashi 2022
Lal Kitab Kark rashi 2022: नया साल वर्ष 2022 में लाल किताब के अनुसार कैसा रहेगा कर्क राशि के जातकों का भविष्यफल। परिवार, व्यापार, सेहत, प्रेम, विवाह, नौकरी, करियर आदि से जुड़ी हर बात जानिए। लाल किताब के अनुसार कर्क राशि (Cancer 2022 Lal Kitab) के जातकों के लिए वर्ष 2022 के अचूक उपाय के साथ ही जानिए कर्क राशि का (Kark rashi ka varshik rashifal 2022) वार्षिक राशिफल।
 
 
1. परिवार (Cancer Family 2022) : दांपत्य जीवन के लिए यह वर्ष मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। परिवार में पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा और कोई भी बड़ा फैसला लेने के पहले परिवार के लोगों से सलाह जरूर लें। माहौल को अच्‍छा बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में सुधार लाना होगा। खुद को हर प्रकार के वाद-विवाद या झगड़े की स्थिति से दूर रखें, अन्यथा इससे आपकी छवि खराब हो सकती है।
 
2. अर्थ (Cancer Finance 2022) : आर्थिक तौर पर यह वर्ष अनुकूल रहेगा। निवेश का लाभ मिलेगा और यदि सबकुछ ठीक रहा तो धन की बचत भी होगी। आप उधार देने से बचें। हालांकि लिया हुआ ऋण समय पर चुकाने में कामयाब होंगे।
 
3. कारोबार (Cancer Business 2022) : यदि आप व्यापार करते हैं तो यह वर्ष लाभ वाला सिद्ध होगा। साझेदारी के व्यापार में आपको बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि व्यापार में कोई भी नया फेरबदल करने से बचें।
 
4. नौकरी (Cancer Job 2022) : यदि आप नौकरी करते हैं तो यह वर्ष आपके लिए तरक्की प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। आपकी पदोन्नति होने से आपका कद ऊंचा हो जाएगा तथा आप अच्छी स्थिति में आ जाएंगे।
 
5. करियर (Cancer Career 2022) : करियर की दृष्‍टि से यह साल अच्छे परिणाम वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं में अचानक सफलता हासिल होगी। हालांकि सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ खास होने की संभावना कम ही है। फिर भी आपको प्रयास जारी रखना चाहिए।
 
6. प्रेम (Cancer Love 2022) :‍ यदि आप किसी के साथ रिलेशन में हैं तो थोड़ा संभलकर रहें। इस वर्ष आपके बीच खटपट की स्थिति बनती रहेगी। बेहतर होगा कि रिश्तों में खुद ही थोड़ी दूरी बनाकर कुछ नया करने का प्रयास करें।
 
7. विवाह (Cancer Marriage 2022) : अविवाहित हैं तो शादी के बंधन में बंधने का मौका है, इसे चूकें नहीं।
 
8. शारीरिक सेहत (Cancer Physical health 2022) : सेहत की दृष्‍टि से यह वर्ष अच्छा नहीं है। उदर रोग, अत्यधिक वसा, कोलेस्ट्रॉल व मधुमेह जैसी बीमारी से परेशान रह सकते हैं। इस वर्ष आपको कोई पुरानी बीमारी फिर से परेशान करते हुए नजर आएगी। खानपान का विशेष रूप से ध्यान रखें।
 
9. मानसिक सेहत (Cancer Mental health 2022) : इस वर्ष आपकी मानसिक सेहत अच्‍छी रहेगी। हालांकि बीच-बीच में थोड़ी-बहुत चिंता जरूर सताएगी, परंतु घबराने की जरूरत नहीं है। बस, आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
10. उपाय (Cancer Lal kitab ke upay 2022) : दुर्गा माता की पूजा करें। माता से चावल और चांदी की कोई वस्तु लेकर अपने पास रखें। 43 दिन तक किसी धर्मस्थल पर बगैर जूते-चप्पल पहने जाएं। गरीबों और जरूरतमंदों को खाना खिलाएं। दूध में थोड़ी-सी हल्दी या केसर मिलाकर रोजाना सोने से पहले पिएं। शनिवार के दिन शनि मंदिर में बादाम या सरसों के तेल का दान करें। जब भी संभव हो, गली के कुत्तों को खाना खिलाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

नरेंद्र मोदी के सितारे 2028 तक बुलंद, भाजपा की सीटें हो सकती हैं 320 के पार

Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Nautapa 2024 date: कब से लगने वाला है नौतपा, बारिश अच्‍छी होगी या नहीं?

Shukra aditya yoga 2024: शुक्रादित्य राजयोग से 4 राशियों को होगा बेहद फायदा

गंगा सप्तमी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

मई में कब रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत, जानिए पूजा के मुहूर्त और महत्व

Aaj Ka Rashifal: किसके लिए लाभदायी रहेगा 02 मई 2024 का दिन, पढ़ें 12 राशियां

अगला लेख