Lal Kitab Rashifal 2022 : तुला राशि के लिए वर्ष 2022 कैसा रहेगा, जानिए 10 खास बातें

Webdunia
गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (16:43 IST)
Lal kitab Tula rashi 2022
Lal Kitab Tula rashi 2022: नया साल वर्ष 2022 में तुला राशि के जातकों का नौकरी, व्यापार, करियर, प्रेम, विवाह, सेहत आदि में कैसा रहेगा हाल। लाल किताब के अनुसार तुला राशि (Libra 2022 Lal Kitab) के जातकों के लिए वर्ष 2022 के अचूक उपाय के साथ ही जानिए तुला राशि का (Sin‍gh rashi ka varshik rashifal 2022) वार्षिक राशिफल।
 
 
1. परिवार (Libra Family 2022) : इस वर्ष तुला राशि के लोगों को पारिवारिक जीवन में थोड़ी बहुत समस्या रह सकती है जिसके कारण से घर का माहौल भी थोड़ा परेशानी जनक रहेगा। विवाहित लोग अपने दांपत्य जीवन में अहम के टकराव को अनुभव करेंगे। कोशिश करें कि इससे बचा जा सके क्योंकि इसकी वजह से पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है। जो जातक किसी कोर्ट कचहरी के मामलों में उलझे हुए है तो आपको इस वर्ष उसमें विजय प्राप्ति हो सकती है। 
 
2. अर्थ (Libra Finance 2022) : आर्थिक तौर पर यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक जीवन की दृष्टि से भी यह वर्ष अच्छा ही रहेगा, क्योंकि खासतौर से इस वर्ष की आपके जीवन में धन लाभ होने की संभावना अधिक है। स्वयं पर भरोसा रखते हुए अपने काम को पूरी ईमानदारी से करें। 
 
3. कारोबार (Libra Business 2022) : व्यवसायिक लोगों के लिए वर्ष की शुरुआत में मंदी रहेगी। व्यापार के सिलसिले में आपकी कुछ छोटी यात्राएं भी होंगी। इस वर्ष किसी प्रकार की संपत्ति में निवेश करने के लिए और शेयर बाजार से लाभ प्राप्त करने के भी बेहद अनुकूल सिद्ध होगा।
 
4. नौकरी (Libra Job 2022) : नौकरी करने वालों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। काम में व्यस्तता के चलते कमजोरी और थकान के शिकार हो सकते हैं। पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। 
 
5. करियर (Libra Career 2022): जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनको नई नौकरी मिलने की संभावना है। जो जातक इस वर्ष कॉलेज से पास आउट होंगे उनको भी इंटर्नशिप के अच्छे मौके मिलेंगे। कुछ जातक इस वर्ष अपने उच्च शिक्षा के तैयारी करने के लिए विदेशी कॉलेज में एडमिशन लेते हुए पाए जाएंगे।
 
6. प्रेम (Libra Love 2022) :‍ प्रेम संबंधी मामलों के लिए यह वर्ष उपयुक्त है और यदि विवाह का सोच रहे हैं तो कर लें। कोई बाधा नहीं होगी। थोड़ी बहुत परेशानी जरूर होगी लेकिन मन की कामना पूर्ण होगी।
 
7. विवाह (Libra Marriage 2022) : अविवाहित हैं तो आपको अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होते हुए नजर आएंगे और विवाह तय हो सकता है।
 
8. शारीरिक सेहत (Libra Physical health 2022) : इस वर्ष आपने लापरवाही बरती तो फेफड़ों और छाती से जुड़ी समस्याएं, कफ़ प्रकृति के रोग और जोड़ों में दर्द की समस्या से ग्रस्त हो जाएंगे। साथ ही आपको अपनी मां की सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत होगी।
 
9. मानसिक सेहत (Libra Mental health 2022) : इस वर्ष मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। हालांकि परिवार की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।
 
10. उपाय (Libra Lal kitab ke upay 2022) : अपने बटुए या पर्स में चौकोर आकार की चांदी की वस्तु रखें। परिवार की महिलाओं को नंगे पैर चलने से मना करें। प्रतिदिन अपने भोजन करने से पूर्व एक रोटी गाय के लिए अवश्य निकालें। किसी धार्मिक स्थान पर तवा, चिमटा, बेलन, चकले, आदि का दान करें। आपको सरसों के तेल का इस्तेमाल बालों में लगाने के लिए नहीं करना चाहिए। किसी भी तरह के वाद-विवाद या झगड़े में शामिल न हों। गरीबों को भोजन कराते रहें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Vastu Tips : घर में जरूर रखना चाहिए ये 5 वस्तुएं, किस्मत का ताला खुल जाएगा

01 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

May Birthday Horoscope: यदि आप मई में जन्मे हैं, तो जान लें अपने बारे में खास बातें

May 2024 Monthly Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

अगला लेख