Lal Kitab Rashifal 2022 : मकर राशि के लिए वर्ष 2022 कैसा रहेगा, जानिए 10 खास बातें

Webdunia
गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (15:14 IST)
Lal kitab Makar rashi 2022
Lal Kitab Makar rashi 2022: लाल किताब के अनुसार जानिए कि वर्ष 2022 में मकर राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा नया वर्ष (Capricorn 2022 Lal Kitab) और इस वर्ष क्या मिलेगा उन्हें सुख या दु:ख? लाल किताब के अनुसार मकर राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 के अचूक उपाय के साथ ही जानिए मकर राशि का (Makar rashi ka varshik rashifal 2022) वार्षिक राशिफल संक्षिप्त में।
 
 
1. परिवार (Capricorn Family 2022) : इस वर्ष परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद रहेंगे। दांपत्य जीवन में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। हालांकि किसी नन्हे मेहमान के आने के योग भी बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे और कहीं यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं।
 
2. अर्थ (Capricorn Finance 2022) : आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको अतिरिक्त मेहनत करना होगी और खर्चों पर लगाम लगाना होगी। हालांकि आप इस वर्ष यदि समझदारी से काम लेंगे तो कोई बड़ी संपत्ति बनाने में कामयाब होंगे। मांगलिक कार्य और यात्रा पर अधिक खर्च होगा।
 
3. कारोबार (Capricorn Business 2022) : कारोबारी हैं तो वर्ष की शुरुआत में थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। हालां‍कि आप लाभ कमाने में सफल होंगे। निवेश के साथ ही व्यापार का विस्तार करने में सफल भी होंगे। आपको जरूरत है एक अच्छे मैनेजमेंट की।
 
4. नौकरी (Capricorn Job 2022) : नौकरी कर रहे हैं तो आपकी मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। अधिकारी वर्ग आपकी प्रशंसा करेंगे। आपके पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। हालांकि आपको नौकरी में अच्छे अवसर भी प्राप्त होंगे जिसके चलते आप नौकरी बदल भी सकते हो या अपना खुद का कोई व्यापार प्रारंभ कर सकते हो।
 
5. करियर (Capricorn Career 2022) : करियर के दृष्‍टिकोण से इस वर्ष आपको ढेर सारे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी की तलाश पूरी होगी। छात्रों का मन इस वर्ष अधिक भटकता हुआ नजर आएगा। हालांकि इस वर्ष छात्रों के लिए प्रतियोगिता में जीत और मनचाहे कॉलेज में प्रवेश हासिल करने की संभावना अधिक रहेगी।
 
6. प्रेम (Capricorn Love 2022) : यदि किसी के साथ रिलेशन में हैं तो विवाह करने के पहले अपने घर वालों की सहमति जरूर ले लें, अन्यथा आप विपरीत परिस्थितियों को झेलने के लिए तैयार रहें। यदि आप विवाह का फैसला टाल देते हैं तो इस साल आप प्रेम जीवन का पूरा लुत्फ उठाएंगे।
 
7. विवाह (Capricorn Marriage 2022) : अविवाहित जातक काफी समय से अच्छे रिश्ते का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं और आप इस वर्ष शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
 
8. शारीरिक सेहत (Capricorn Physical health 2022) : सेहत की दृष्‍टि से यह वर्ष मध्यम रहने वाला है। शारीरिक थकान और कमजोरी के साथ ही पेट संबंधी रोग से आप परेशान रहेंगे। ब्लडप्रेशर की शिकायत है तो सावधान रहें। खानपान पर ध्यान दें।
 
9. मानसिक सेहत (Capricorn Mental health 2022) : मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। हालांकि घर में किसी सदस्य की बीमारी को लेकर चिंतित रहेंगे।
 
10. उपाय (Capricorn Lal kitab ke upay 2022) : शरीर और कपड़ों पर इत्र का उपयोग करें। डार्क, लाल और एकदम पीले रंगे के कपड़े पहनने से बचें। झूठ बोलने से बिलकुल परहेज करें। बंदरों, कौवे, भैंसे और मजदूरों को भोजन खिलाते रहें। किसी धार्मिक स्थल में गाय के घी और अखरोट का दान करें। किचन में बैठकर ही भोजन करें। चांदी के आभूषण पहन सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Jupiter Transit 2024 : वृषभ राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, जानें 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव

Politicians zodiac signs: राजनीति में कौनसी राशि के लोग हो सकते हैं सफल?

Budh margi: बुध के मार्गी होने पर इन राशियों की नौकरी में होगा प्रमोशन

Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Shukra asta 2024 : शुक्र के अस्त होते ही 3 राशियों वालों को मिलेगा अचानक से धन

अब कब लगने वाले हैं चंद्र और सूर्य ग्रहण, जानिये डेट एवं टाइम

वर्ष 2025 में क्या होगा देश और दुनिया का भविष्य?

Aaj Ka Rashifal: आज इन 4 राशियों को मिलेगा कार्यक्षेत्र में लाभ, जानें 26 अप्रैल का भविेष्यफल

26 अप्रैल 2024 : आपका जन्मदिन

26 अप्रैल 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख