Hanuman Chalisa

Numerology 2022 : मूलांक 5 के लिए कैसा होगा नया साल 2022 : बिजनेस चमक उठेगा

Webdunia
साल 2022  में किस मूलांक वाले को मिलेगा क्या शुभ फल और किस मूलांक वालों की लाइफ में आएंगे कठिन पल, आइए जानते हैं यहां क्या कहते हैं Numerology 2022  के अनुसार आपके सितारे... 
 
मूलांक 5 का भविष्य 2022
 
मूलांक 5 के लोग अच्छे दोस्त होते हैं और मित्रता निभाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।  Numerology 2022 आपको सलाह देता है कि आपके अंदर जो एक कुशल नेतृत्व क्षमता का प्रबल गुण है, उसका उपयोग इस साल आपको करना होगा। 
 
इसकी वजह से आपके बहुत सारे काम बनेंगे और करियर में ही अच्छी सफलता प्राप्त होगी। रोमांस  में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा और आपका अपने प्रियतम से कुछ विशेष बातों पर मतभेद सामने उभर कर आ सकता है। यदि आप अपने रिश्ते को संभाल कर रखना चाहते हैं तो आपको वाद-विवाद से दूर रहना होगा।
 
दांपत्य जीवन के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। आप और आपके जीवनसाथी के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी और आप अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाएंगे और आपका रिश्ता भी मजबूत होगा। संतान से संबंधित सुखद समाचार मिलने के योग बनेंगे। जीवन साथी के साथ मिलकर यदि आप कोई व्यापार करते हैं तो इस साल आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। अपना वफादारी का गुण न छोड़ें। 
 
 Numerology 2022 कहती है मूलांक 5 के विद्यार्थियों के लिए वर्ष की शुरुआत चुनौतीपूर्ण जरूर रहेगी लेकिन आगे का सफर शानदार रहेगा और आपकी मेहनत सफल होगी।  Numerology 2022 भविष्यफल यह संकेत देता है कि नौकरी करने वाले लोगों को इस साल अच्छा लाभ मिलेगा। 
 
आपकी उम्मीद से कुछ ज्यादा वेतन वृद्धि हो सकती है जिससे आप फूले नहीं समाएंगे। नौकरी में स्थिति मजबूत रहेंगी और आप जमकर काम करेंगे। व्यापारी वर्ग के लोगों को अपनी कुशलता और काम के प्रति लगन का पूरा फायदा मिलेगा और मुनाफे के सौदे हाथ लगेंगे जिससे इस साल आपका बिजनेस चमक उठेगा।
 
इस साल आपको सबसे ज्यादा अपने आलस की वजह से परेशानी होगी। आपको नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए, तभी आप तंदुरुस्त रह पाएंगे। सर्दी, जुकाम और छाती में संक्रमण जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आर्थिक तौर पर यह वर्ष मध्यम रहेगा। वर्ष की शुरुआत और वर्ष के अंतिम महीनों में आपको लाभ की प्राप्ति होगी। वर्ष के मध्य में खर्चों में अधिकता रहेगी और कुछ धन हानि हो सकती है। पैसों का निवेश सोच समझ कर करना ही लाभदायक रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

वास्तु के अनुसार घर में रखी ये 5 चीजें बढ़ाती हैं राहु का अशुभ प्रभाव

अगला लेख