Hanuman Chalisa

Numerology 2022 : मूलांक 6 के लिए कैसा होगा नया साल 2022 : मिलेगी सुनहरी सफलता

Webdunia
साल 2022  में किस मूलांक वाले को मिलेगा क्या शुभ फल और किस मूलांक वालों की लाइफ में आएंगे कठिन पल, आइए जानते हैं यहां क्या कहते हैं Numerology 2022  के अनुसार आपके सितारे... 
 
वर्ष 2022 के अंकों का कुल योग 6 होगा (2+0+2+2=6)। अंक 6 शुक्र ग्रह का अंक माना जाता है और यह शुभ अंक होता है। जिन लोगों का मूलांक 6 है या उनका भाग्यांक 6 है, उनके लिए यह साल सबसे अधिक महत्वपूर्ण रहेगा। 
 
मूलांक 6 का भविष्य 2022
 
मूलांक 6 के लोग ज्यादा रोमांटिक होते हैं और अपनी रूमानियत की वजह से लोगों के आकर्षण का केंद्र बनते हैं। आपको प्रकृति से भी विशेष प्रेम होता है। Numerology 2022 यानी अंक ज्योतिष भविष्यफल 2022 आपको अपने इसी पक्ष को उभारने का मौका देगा। 
 
आपका रोमांटिक नेचर आपके प्रियतम के दिल को खूब भाएगा और इससे आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। आप अपने प्रियतम की खूब मदद करेंगे तथा आवश्यक होने पर उनकी पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में भी आपका योगदान रहेगा। इससे एक दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा। 
 
विवाहित लोगों के लिए यह साल अच्छा रहेगा। हल्की फुल्की समस्याएं जरूर परेशान करेंगी लेकिन इस सब के बावजूद आप अपने रिश्ते को लेकर काफी सजग रहेंगे और एक दूसरे के साथ पूरा समर्पण रखेंगे। आपका और साल का मूलांक एक ही है अत: हर लिहाज से यह साल खास रहने वाला है। 
 
यदि आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों को इस वर्ष अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। वर्ष की शुरुआत में आप नौकरी में बदलाव कर सकते हैं और आपको एक अच्छी नौकरी मिल सकती है। वर्ष के मध्य में नौकरी बदलने से बचें। इस समय में आप अपने काम पर जितना ज्यादा ध्यान दे पाएंगे, उसका आप को लाभ मिलेगा और वर्ष के उत्तरार्ध में आपको अच्छी पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा। पूंजी निवेश करना पड़ेगा और आप के खर्चे बढ़ेंगे, जो बिजनेस को संभालने में थोड़ी सी अड़चनें पैदा करेंगे, फिर भी आप अपनी सजगता और कार्यकुशलता के बल पर अच्छी स्थिति प्राप्त कर पाएंगे।
 
यदि मूलांक 6 के विद्यार्थियों की बात करें तो इस वर्ष आपको पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा लेकिन उसके साथ साथ पढ़ाई पर भी फोकस रखना बेहद जरूरी होगा।

मूलांक 6 के लोगों का स्वास्थ्य इस वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। यदि आप तरल पदार्थों का सेवन भरपूर मात्रा में नहीं करेंगे तो एसिडिटी जैसी समस्याएं बार-बार परेशान करेंगी।

आर्थिक तौर पर आप की स्थिति इस वर्ष कमाल रहेगी। आपके खर्च और आमदनी में बैलेंस बना रहेगा, जो आपकी आर्थिक स्थिति को लगातार गति प्रदान करेगा। इस साल सुनहरी सफलता मिलेगी... 

वर्ष के अंतिम महीनों में आपके पास काफी कुछ होगा और आप अचल संपत्ति भी खरीद पाएंगे।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Vastu tips for gifting watch: बर्थडे पर बच्चों को घड़ी गिफ्ट देने से क्या होता हैं?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 मई, 2026)

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

अगला लेख