Biodata Maker

Numerology 2022 : मूलांक 8 के लिए कैसा होगा नया साल 2022 : करियर में होगी तरक्की

Webdunia
साल 2022  में किस मूलांक वाले को मिलेगा क्या शुभ फल और किस मूलांक वालों की लाइफ में आएंगे कठिन पल, आइए जानते हैं यहां क्या कहते हैं Numerology 2022  के अनुसार आपके सितारे... 
 
मूलांक 8 का भविष्य 2022
 
मूलांक 8 के लोग जीवन में स्थायी प्रगति करते हैं। हालांकि कई बार आपकी प्रगति विलंब से होती है लेकिन वह पक्की होती है। आप थोड़े से अड़ियल प्रवृत्ति के भी होते हैं और विचारों में बदलाव आसानी से नहीं करते हैं। 

Numerology 2022 आपको सलाह देता है कि इस वर्ष आपको अपने इस अड़ियल रवैये को छोड़ना होगा, तभी आपको समस्याओं से बाहर निकलने का रास्ता दिखेगा।

रोमांस के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी। आप अपने कम्युनिकेशन को और भी ज्यादा अच्छा बनाएंगे और एक दूसरे से प्यार भरी बातें करके अपने रिश्ते को हल्का-फुल्का बनाए रखेंगे और इस साल अपने प्रेम जीवन का पूरा आनंद उठाएंगे।
 
विवाहित लोगों को अपने दांपत्य जीवन को मधुर बनाने के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के बीच का सामंजस्य बेहतर होगा और इस वर्ष आप अपने दांपत्य जीवन में आगे बढ़ेंगे और यदि आप संतान प्राप्ति के लिए प्रयासरत हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। वर्ष के अंतिम महीनों में जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक होगा।
 
Numerology 2022 के अनुसार नौकरी करने वाले लोगों को इस वर्ष थोड़ा संभल कर रहना पड़ेगा क्योंकि आपका मन काम में कम लगेगा। सावधान रहें। वर्ष के मध्य में आपको अपनी नौकरी में कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, जो आपकी स्थिति मजबूत बनाएंगे। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए यह वर्ष अनुकूल साबित होगा।

आपकी कुछ गुप्त योजनाएं सफल होंगी, जो आपके लिए लाभ और व्यापार वृद्धि का मार्ग खोलेंगी। कुछ नए लोगों से संपर्क भी होगा, जो बिजनेस को बढ़ाने में मदद करेंगे। कुल मिला कर करियर में तरक्की है इस साल.... 
 
शिक्षा के क्षेत्र में आप का प्रदर्शन शानदार होगा। सेहत के सितारे कहते हैं कि छाती में दर्द, जकड़न जैसी समस्या परेशान कर सकती है, थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए और लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। दांतों और गले में परेशानी हो सकती है इसलिए खाने-पीने की चीजों का ध्यान रखें। 
 
धन के लिए यह वर्ष मध्यम रहेगा। आमदनी सामान्य रहेगी। हालांकि खर्च कम होंगे। वर्ष के अंत तक अच्छा धन अर्जित कर पाएंगे तथा बैंक बैलेंस में वृद्धि कर पाने में सफल रहेंगे। आपके मूलांक 8 पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Weekly Rashifal 2026: इस सप्ताह क्या कहता है 12 राशियों का भाग्य, पढ़ें (साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 फरवरी तक)

वरुण का दुर्लभ गोचर: 168 साल बाद मीन राशि में, 6 राशियों पर पड़ेगा गहरा असर

चार धाम यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन जरूरी, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

महाशिवरात्रि का अर्थ, पूजा विधि, मंत्र, आरती, चालीसा, कथा और लाभ FAQs

विजया एकादशी 2026: 13 फरवरी को रखा जाएगा व्रत, जानिए तिथि, महत्व और नियम

सभी देखें

नवीनतम

16 February Birthday: आपको 16 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 फरवरी 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 फरवरी, 2026)

15 February Birthday: आपको 15 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 फरवरी 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख