Hanuman Chalisa

December 2023 horoscope: साल का आखिरी महीना क्या लाया है 12 राशियों के लिए, जानें मासिक भविष्‍यफल

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
December Monthly Horoscope 2023: वर्ष 2023 का अंतिम माह दिसंबर क्या लाया है हम सभी के लिए। यहां जानिए 12 राशियों के लिए अपना मासिक राशिफल और शुभ तारीखें और उपार में बारे में-
 
मेष: मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार में उतार चढाव रहेगा नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य सफलता मिलेगी। घर में मांगलिक कार्य का श्री गणेश होगा ऐसा प्रबल योग है। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक, मानसिक सहयोग प्राप्त होगा। किसी रिश्तेदार से सांझा कार्य करने का प्रस्ताव आ सकता है। 
 
दिनांक 4, 22 शुभ है, 18 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।

वृषभ: वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। कृषि क्षेत्र में हानि हो सकती है, नौकरी में उन्नति होते-होते रुक सकती है। पिता को शारीरिक तकलीफ रहेगी। किसी अनजान व्यक्ति से संपर्क लाभ वाला रहेगा। माता की धार्मिक यात्रा होगी, किसी महिला वर्ग का साथ नुकसान पहुंचा सकता है। माह के अंत में व्यापार में रूकावट आ सकती हैं। 
 
दिनांक 11, 20 शुभ है, 5 अशुभ है। भोलेनाथ के मंत्र का जाप करें। 


मिथुन: मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवन साथी की परेशानी वाला रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। माता, पिता को किसी सामाजिक संस्था द्वारा सम्मान प्राप्त होगा। भाई आर्थिक परेशान हो सकते है। स्वयं की मनोस्थिति ठीक नही रहेगी, इसके बावजूद किसी बड़े कार्य के प्रारंभ होने के योग है।
 
दिनांक 12, 30 शुभ है, 16 अशुभ है। शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।


कर्क: कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। व्यापारी संगठन में बड़े पद के योग बनते हैं। कृषि क्षेत्र में सामान्य सफलता मिलेगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। किसी अनजान व्यक्ति से संपर्क लाभ वाला रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मामा पक्ष से मानसिक तनाव रहेगा। 
 
दिनांक 3, 21 शुभ है, 15 अशुभ है। हनुमान चालीसा लाभप्रद रहेगी।

सिंह: सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह समाज में पद प्रतिष्ठा वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा, परंतु व्यापार किसी के साथ मिलकर नहीं करें, नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। पत्नी को नौकरी में परेशानी आ सकती है। ससुराल पक्ष से मानसिक तनाव रहेगा। माह के अंत में अच्छा रहेगा।
दिनांक 7, 25 शुभ है, 15 अशुभ है। शनि आराधना लाभप्रद रहेगी।

कन्या: कन्या राशि जातकों के लिए यह माह संतान की परेशानी वाला हो सकता है। व्यापार शनै-शनै बढ़ेगा। नौकरी में साथियों को साथ लेकर चलने से अच्छा रहेगा। कृषि क्षेत्र में स्थिरता आएगी। जीवन साथी से आर्थिक, मानसिक सहयोग प्राप्त होगा। किसी रिश्तेदार से तनाव वाली स्थिति बन सकती हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पिता को सामाजिक संस्था द्वारा जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।  
 
दिनांक 3, 21 शुभ है, 8 अशुभ है। माता जी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

तुला: तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी के सुख वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा, परंतु नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। कृषि क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। माता को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी, किसी अच्छे डाक्टर की आवश्कता पढ़ेगी। पिता को पुराना रुका पैसा प्राप्त होने के योग है। स्वयं को मानसिक तनाव रहेगा।   

दिनांक 11, 20 शुभ है, 16 अशुभ है। देवी दुर्गा की पूजा-आराधना करें। 

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह किसी नए स्थान पर कार्य करने वाले योग है। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि क्षेत्र में सामान्य सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद पैदा होंगे। पिता को किसी संस्था की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। किसी के साथ भूमि का सौदा रद्द हो सकता है।
 
दिनांक 7, 16 शुभ है, 5 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।

धनु: धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह सुख समृद्धि वाला रहेगा। व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता मिलेगी। भाई को आर्थिक सहयोग करना होगा। पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बनेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात फायदे वाली रहेगी। स्वयं को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी।
 
दिनांक 4, 22 शुभ है, 19 अशुभ है। शनि आराधना लाभप्रद रहेगी।

मकर: मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान के कष्ट वाला हो सकता है। संतान की संगति पर ध्यान देना होगा, व्यापार अच्छी सफलता देगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य सफलता मिलेगी।। किसी तीर्थस्थल की यात्रा में आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। 
 
दिनाक 4, 13 शुभ है, 7 अशुभ है। सूर्य आराधना लाभप्रद रहेगी।


कुंभ: कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह नए कार्य होने के प्रबल योग है। व्यापार में सफलता मिलेगी। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि क्षेत्र में परेशानी आएगी। पिता की विदेश यात्रा होने के प्रबल योग बन रहे है। किसी के साथ व्यापार करना लाभप्रद रहेगा। आपका धैर्य आपको उन्नति कराएगा। भाई से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। 
 
दिनांक 8, 26 शुभ है, 10 अशुभ है। हनुमान चालीसा लाभप्रद रहेगी।          


मीन: मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन के सुख वाला रहेगा। माता को समाज में पद से सम्मानित किया जाएगा। व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग आपके कार्य से खुश रहेंगे। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता मिलेगी। जीवन साथी को मानसिक तनाव रहेगा। आपको नए कार्य के लिए सहयोग प्राप्त होगा। 
 
दिनांक 9, 27 शुभ है, 6 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।

ALSO READ: तुला राशि राशिफल 2024 : आने वाला भविष्य कैसा रहेगा, जानिए भविष्यवाणी

ALSO READ: घर में किस जगह पर होता है राहु और केतु का स्थान

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

कौन था मायावी कालनेमि? योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद क्यों छिड़ी है सनातन पर नई बहस?

Video: यमुना नदी में कालिया नाग का अवतार? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Vastu Remedies: वास्तु दोष निवारण के सबसे असरदार 5 उपाय

मकर राशि में बना दुर्लभ पंचग्रही योग, इन 5 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव

Gupt Navratri: गुप्त नवरात्रि में मां कालिका की यह साधना क्यों मानी जाती है खास? जानिए रहस्य

सभी देखें

नवीनतम

27 January Birthday: आपको 27 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 जनवरी 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (26 जनवरी, 2026)

26 January Birthday: आपको 26 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 जनवरी 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख