Festival Posters

मेष राशिफल 2023 : नया साल क्या लाया है आपके लिए?

रिश्तों में मिठास लेकिन धन के लिए नहीं है खास, जानिए कैसा रहेगा नया साल

WD Feature Desk
मेष राशि का स्वामी मंगल है। यह बड़ी भावुक राशि है। साल 2023 आपके लिए मिलाजुला साबित होगा।

लव लाइफ और करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है यह साल।


मेष राशि वालों के लिए 2023 की भविष्यवाणी कहती है कि इस साल शनि और बृहस्पति का प्रभाव आप पर रहेगा।। साल के पहले हिस्से में रोमांस के रंग बिखरेंगे और दूसरे हिस्से में करियर के सितारे चमकेंगे। 2023 के सितारे कह रहे हैं कि पूरे साल आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। सरलता से सफलता भी मिलेगी कई नए प्रोजेक्ट्स से जुड़ेंगे। आपकी फाइनेंशियल कंडीशन सुधरेगी। लेकिन आपको सलाह है कि खर्च पर नियंत्रण रखें। 
 
मेष राशि वालों को इस साल यही सलाह है कि खर्च सोच-समझकर करें। अपनी प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। मेष राशि के लिए शुक्र फेवरेबल रहेगा इस साल। यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। 2023 में राहु और शनि दोनों आपके मन पर असर डाल रहे हैं। इसलिए आपके लिए सुझाव है कि विचारों को नियंत्रण में रखना होगा। नए साल में पहाड़ों में यात्रा करें यह आपके लिए सुखद होगा। मेष 2023 के लिए रोमांस के सितारे इस वर्ष आपकी कुंडली में शुक्र फेवरेबल है। यानी रोमांस के लिए इस साल किस्मत के सितारे बुलंद हैं। वर्ष की शुरुआत में मेष राशि में राहु और बृहस्पति उपस्थित है। यानी मेष राशि वाले जातक जो शादी करने की सोच रहे हैं उनके लिए यह अच्छा समय साबित होगा। 
 
साल के आगे बढ़ते बढ़ते मेष राशि में सितारों का गोचर रिश्ते में मिठास लाएगा। इस साल मेष राशि वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है कि वह किसी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। अगर आप कान के कच्चे हैं तो रिश्ते में दरार आ सकती है बेहतर है कि आपसी अंडरस्टैंडिग बनाकर चलें। अगर आपका स्वभाव डॉमिनेटिंग है यानी आप हर बात पर अपने साथी पर रौब जमाते हैं तो इस साल आपके रिश्तों में तीखी नोकझोंक हो सकती है। मेष राशि वाले साथी पर दबाव बनाए रखने वाले स्वभाव को बदलें। पार्टनर पर हावी होने से इस साल रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। 
 
अगर आप पार्टनर के साथ अपनी समझ को बेहतर बनाते हैं, तो इस साल आपकी लव लाइफ बेहतर होगी। शुक्र को सुधारना है या शुक्र के अच्छे परिणाम चाहिए तो अपने साथी का सम्मान करना जरूरी है। जितना आप अपने पार्टनर को साथ लेकर चलेंगे उतनी ही लग्जरी आपकी लाइफ में आएगी। अगर आप कुंवारे हैं तो शनि व शुक्र के प्रभाव के कारण किसी जाने पहचाने मित्र से प्रेम हो सकता है। शादी का प्रस्ताव भी मिल सकता है। अगर कोई अनजान आपके जीवन में आता है तो किसी भी तरह के संबंध में बंधने से पहले अपने साथी के बारे में अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें।

मेष 2023 के लिए धन के सितारे
इस साल आपको सलाह दी जाती है कि विलासिता पर ज्यादा खर्च न करें। वर्ष की शुरुआत से ही शनि को प्रसन्न करने के उपाय करें ताकि बचत प्रभावित न हो। मेष राशिफल 2023 के सितारे कह रहे हैं कि इस साल स्वास्थ्य पर खर्च होने की संभावना है। बृहस्पति का शुभ असर संपत्ति से संबंधित लाभ दिला सकता है। मेष आर्थिक राशिफल 2023 के अनुसार निवेश करने के लिए यह अच्छा समय होगा। चाहें तो संपत्ति पर भी निवेश कर सकते हैं। वर्ष की शुरुआत में उधार दिया धन वापस मिलने की संभावना बन रही है। अगर आपका संपत्ति से संबंधित नुकसान होगा, तो उसकी भरपाई करना मुश्किल होगी। 
 
मेष 2023 राशिफल वर्ष की शुरुआत में शुक्र का संकेत है कि इस साल खूब पार्टी, सफर और मांगलिक आयोजनों पर खर्च होगा। जुलाई और अगस्त 2023 में आपके खर्च कम होंगे। इस साल अपने परिवार पर खर्च करने से आपको खुशी मिलेगी। साल के अंत में कोई भी नया निवेश करने से बचें क्योंकि केतु और मंगल का प्रभाव आपको गलत फाइनेंशियल फैसले दिलवा सकता है। अचानक धन की हानि हो सकती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Weekly Rashifal 2026: इस सप्ताह क्या कहता है 12 राशियों का भाग्य, पढ़ें (साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 फरवरी तक)

वरुण का दुर्लभ गोचर: 168 साल बाद मीन राशि में, 6 राशियों पर पड़ेगा गहरा असर

चार धाम यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन जरूरी, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

महाशिवरात्रि का अर्थ, पूजा विधि, मंत्र, आरती, चालीसा, कथा और लाभ FAQs

विजया एकादशी 2026: 13 फरवरी को रखा जाएगा व्रत, जानिए तिथि, महत्व और नियम

सभी देखें

नवीनतम

16 February Birthday: आपको 16 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 फरवरी 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 फरवरी, 2026)

15 February Birthday: आपको 15 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 फरवरी 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख