Dharma Sangrah

Lal Kitab Rashifal 2023: मिथुन राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए क्या कहती है लाल किताब

Webdunia
शनिवार, 31 दिसंबर 2022 (10:18 IST)
Gemini zodiac sign Mithun Rashi lal kitab 2023 : यदि आपकी राशि मिथुन है तो निश्‍चित ही आपने वैदिक ज्योतिष के अनुसार आपने अगले वर्ष 2023 का भविष्यफल भी पढ़ा होगा, लेकिन हम आपको बता रहे हैं लाल किताब की विद्या के अनुसार आपका भविष्यफल भी और वर्षभर के ऐसा अचूक उपाय जिन्हें आजमा कर आपका पुरा वर्ष शुभ बना रहेगा। हम आपको बताने वाले हैं कि इस वर्ष कैसा रहेगा आपकी नौकरी, करियर, व्यापार, दांपत्य जीवन और सेहत का हाल, तो जानिए मिथुन राशि के लिए वार्षिक राशिफल।
 
लाल किताब मिथुन राशि 2023 | Lal kitab Mithun rashi 2023:
 
मिथुन राशि करियर और नौकरी 2023 | Gemini career and job 2023: इस वर्ष करियर को लेकर आपको थोड़ी बहुत समस्या का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको भाग्य का साथ मिलेगा जिसके चलते आप करियर में सफल होंगे। यदि नौकरीपेशा हैं तो आप अपनी योग्यता के दम पर वह सबकुछ हासिल कर सकते हैं जो आप करना चाहते हैं। इस वर्ष के मध्य में अच्छी पदोन्नति और स्थानांतरण के योग भी बन रहे हैं। 
 
मिथुन राशि व्यापार 2023 | Gemini business 2023: यदि आप व्यापारी हैं तो इस वर्ष 2023 की शुरुआत में आपको अच्छा मुनाफा होगा। मध्य में आपको थोड़ी मेहनत करना होगी। व्यापार को विस्तार देना होगा। आपको सरकार की ओर से लाभ प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। वर्ष के मध्य में यदि पराक्रम करेंगे तो अंत बहुत अच्छा रहेगा।
 
मिथुन राशि दांपत्य जीवन 2023 | Gemini married life 2023: दांपत्य जीवन के लिए यह वर्ष अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ ही ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलने की संभावना है। आपके जीवनसाथी से आपके रिश्‍ते पहले की अपेक्षा और मजबूत होंगे। यदि प्रेम संबंधों की बात करें तो इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बिखराव की संभावना अधिक है। रिश्तों में सोच-समझकर ही आगे बढ़ें।
मिथुन राशि सेहत 2023 | Gemini Health 2023: यदि हम सेहत की बात करें तो वर्ष की शुरुआत में कुछ समस्या हो सकती है। इसलिए आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। यदि लापरवाही बरती तो कोई बड़ी बीमारी हो सकती है। संभवत: आपको पेट का कोई गंभीर संक्रमण हो सकता है। बेहतर होगा कि आप उत्तम भोजन ही ग्रहण करें।
 
मिथुन राशि आर्थिक स्थिति 2023 | Gemini financial status 2023: आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष शुरुआत में कमजोर सिद्ध होगा लेकिन मध्‍य में धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आप अपने भाग्य के साथ मेहनत के दम पर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर लेंगे। वर्ष के मध्य में आप‌ कोई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं।
 
मिथुन राशि लाल किताब के उपाय 2023 | Lal Kitab Remedies 2023 for Gemini:
 
- मछलियों को आटे की गोलियां खिलाते रहें। खासकर शुक्रवार या शनिवार को जरूर खिलाएं। 
 
- छोटी कन्याओं को बुधवार को भोजन कराएं। हो सकते तो वर्ष में 3 बार ऐसा जरूर करें।
 
- माता दुर्गा की उपासना करते रहें।
 
- बुधवार के दिन गणेशजी को लड्डू अर्पित करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Mulank 5: मूलांक 5 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

Lal Kitab Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि (Virgo)- राहु करेगा संकट दूर, गुरु करेगा मनोकामना पूर्ण

'मालव्य' और 'लक्ष्मी नारायण' राजयोग: इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा अपार धन लाभ

Mokshada Ekadashi Katha: मोक्षदा एकादशी व्रत क्यों है इतना महत्वपूर्ण? जानें पौराणिक कथा

Mithun Rashi 2026: मिथुन राशि 2026 राशिफल: शनि के फेर में है कर्मफल और गुरु की मुट्ठी में बंद है भाग्य

सभी देखें

नवीनतम

28 November Birthday: आपको 28 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 नवंबर, 2025: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab mesh rashi upay 2026: मेष राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, पूरा वर्ष रहेगा शनि से सुरक्षित

Shukra tara asta: शुक्र तारा होने वाला है अस्त, जानिए कौनसे कार्य करना है वर्जित

Gita Jayanti 2025: गीता जयंती 2025: श्रीमद्भगवद्गीता के बारे में 10 दिलचस्प बातें

अगला लेख