साल 2023 को लेकर क्यों हो रही है डरावनी भविष्यवाणियां

Webdunia
Prediction of 2023 : वर्ष 2023 शुरु होने में अभी एक माह से ज्यादा का समय है, लेकिन अभी से ही अगले ‍वर्ष की भविष्यवाणियां वायरल होने लगी हैं जो लोगों को डरा रही है। माना जा रहा है कि अगला वर्ष इस वर्ष की अपेक्षा और भी ज्यादा मुश्‍किलों भरा रहेगा। हर वर्ष की तरह भी इस वर्ष भी नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और संत अच्युतानंद जी महाराज की भविष्यवाणियां वायरल हो रही है। आओ जानते हैं कि वर्ष 2023 की भविष्यवाणी क्यों डरा रही है।
ALSO READ: कौन हैं बाबा वेंगा? जिनकी 5 प्रमुख भविष्यवाणियां, जो सच साबित हुईं
क्यों हो रही है डरावणी भविष्यवाणियां : दरअसल, कोरोना महामारी ने देश और दुनिया के हालात बदल दिए हैं। महामारी से उभरे भी नहीं थे कि कि रूस और यूक्रेन के युद्ध ने और मुश्‍किल हालात पैदा कर दिए हैं। दुनियाभर में इस वक्त प्राकृतिक आपदाएं, बाढ़ के प्रकोप के बीच बढ़ती महंगाई ने कई देशों की आर्धिक स्थिति बदहाल कर दी है। कई देशों में दंगे, जन आंदोलन और राजनीतिक उथल पुथल चल रही है जिसके चलते यह माना जा रहा है कि आने वाला समय और भी ज्यादा भयानक हो सकता है। इसी डर के बीच भविष्वाणियां चर्चा में हैं।
 
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी | nostradamus predictions 2023: नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी का दावा करने वालों के अनुसार वर्ष 2023 में तीसरा विश्व युद्ध होगा। इंसान मंगल ग्रह पर अपना कदम रखेगा। किसी शाही भवन पर आग बरसेगी। विश्‍व में महान बाढ़ यानी जल प्रलय होगी, जिसके बाद पूर्व के एक देश में दो मुखिया चुने जाएंगे। इनमें से पहला सत्ता छोड़ देगा वह कलंक से बचने को ऐसा करेगा।
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी | baba vanga future predictions 2023 : बबा वेंगा की भविष्यवाणियों के जानकारों के अनुसार साल 2023 में सबसे बड़ी खगोलीय घटना होगी और पृथ्वी की कक्षा में बदलाव होगा। इस घटना के गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बाबा वेंगा ने वर्ष 2022-23 में भारत में भुखमरी की भविष्यवाणी भी की थी। बाबा वेंगा ने 2022 में ऑस्ट्रेलिया के अलावा कुछ एशियाई देशों में भयंकर बाढ़ को लेकर आशंका जताई थी, जो सच साबित हुई है।
 
संत अच्युतानंद की भविष्यवाणी | sant achyutananda das predictions 2023: संत अच्युतानंद जी की पुस्तक भविष्य मालिका के अनुसार धरती की धुरी बदल जाएगी। भयानक बाढ़ के बाद भुखमरी और भूकंप का दौर चलेगा। शनि के पुन: कुंभ में आने से युद्ध के हालात बनेंगे। संत अच्युतानंद ने 2019 से 2028 के बीच युग परिवर्तन की स्थिति बन रही है। 17 जनवरी 2023 को शनि पुन: कुंभ में आएंगे तब कई देशों में आपसी तनाव के चलते युद्ध की शुरुआत होगी। 2023 में भुखमरी फैलेगी। 
ALSO READ: 500 वर्ष पूर्व हुए अच्युतानंददास की भविष्य मालिका की 10 भविष्यवाणियां
महंत करसनदास बापू | mahant karsandas prediction 2023 in hindi: राजकोट के जमकंदोराना में परब धाम के महंत करसनदास बापू ने 2019 में महामारी फैलने की भविष्यवाणी की थी जो सच साबित हुई और अब उन्होंने 2023 में भारत में भुखमरी खैलने की भविष्यवाणी की है। हाल ही में अब उन्होंने 2023-24 में 'भुखमरी' की भविष्यवाणी की है। हालांकि उन्होंने इससे बचने के उपाय भी बताएं हैं। उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए अधिक मात्रा में ज्वार और बाजार बोना चाहिए। वह कहते हैं कि यदि आपके पास बाजरा है तो आप पानी के साथ तो आप पानी के साथ जिंदा रह सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

इस शिव मंदिर में पत्थरों से आती है डमरू की आवाज, जानिए एशिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर का रहस्य

सूर्य की शत्रु ग्रह शनि से युति के चलते 4 राशियों को मिलेगा फायदा

असम में मौजूद है नॉर्थ ईस्ट का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब

रंग गुलाल और लट्ठमार, बृज में पूरे 40 दिन चलता है फाग का उत्सव, जानिए बृज की होली का इतिहास

Mahashivaratri 2025: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, आरती और कथा सभी एक साथ

सभी देखें

नवीनतम

17 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

17 फरवरी 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Horoscope: फरवरी का तीसरा सप्ताह 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें अपना साप्ताहिक भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों को मिलेगी हर कार्य में सफलता, पढ़ें 16 फरवरी का दैनिक राशिफल

16 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

अगला लेख