khatu shyam baba

कुंभ राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024

WD Feature Desk
Kumbha Rashi Love Life 2024 : यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि कुंभ है। यदि आप किसी के साथ पहले से ही प्रेम में है या कहें कि लव लाइफ जी रहे हैं तो जानिए कि 2024 में कैसी जमेगी आपकी आपने पार्टनर के साथ।
 
कुंभ राशि प्रेम-रोमांस लव लाइफ 2024 | Kumbha Rashi Love Romance Life 2024: सूर्य और मंगल जैसे गर्म प्रकृति के ग्रह आपके पंचम भाव पर दृष्टि डालेंगे जिससे प्रेम संबंधों में गर्माहट बढ़ेगी और आपस में कहासुनी होने और विवाद बढ़ने की आशंका हो सकती है। बाद में संबंधों में सुधार भी होने की संभावना है। हालांकि प्रेम संबंधों को लेकर यह वर्ष सामान्य ही बना रहने वाला है।
 
देव गुरु बृहस्पति आपके तीसरे भाव में रहकर आपके वैवाहिक जीवन में भी सुधार करेंगे। वर्ष के मध्य में जब वे चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे तब पारिवारिक संबंधों में और सुधार होगा। सुख और सुविधाओं का विस्तार होगा। अविवाहित हैं तो विवाह तय होने की संभावना है। विवाहित हैं तो संतान पक्ष की ओर से चिंता का समाधान होगा।
 
दूसरे भाव में राहु के चलते और वर्ष की शुरुआत में मंगल की दूसरे भाव की दृष्टि की चलते परिवार के सदस्यों के बीच कड़वाहट और गलतफहमी पैदा होगी, परंतु शुक्र और बुध जैसे ग्रह आपके चतुर्थ भाव पर पूर्ण दृष्टिपात करेंगे जिसके चलते वर्ष की शुरुआत में परिवार में खुशी रहेगी। माता पिता से अच्छे संबंध अच्छे रहेंगे। तीसरे भाव में बृहस्पति की उपस्थिति के चलते भाई बहनों से संबंध मधुर होंगे। इसके बाद चतुर्थ भाव में बृहस्पति के जाने से पारिवारिक संबंधों में और प्रेम प्रगाढ़ होगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Dhulandi 2026: धुलेंडी के दिन 5 कार्य जरूर करें तो होगा बड़ा फायदा

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Holi 2026 Date Confused: 2 मार्च को भद्रा तो 3 को ग्रहण, जानें ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कब जलेगी होली?

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

सभी देखें

नवीनतम

Holi Astrology: होली धुलेंडी पर आपके लिए कौन सा रंग रहेगा सबसे भाग्यशाली, जानें अपनी राशि के अनुसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (02 मार्च, 2026)

02 March Birthday: आपको 2 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 2 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 मार्च, 2026)

अगला लेख