rashifal-2026

Tarot Card Predictions 2025: टैरो कार्ड राशिफल 2025, जानिए कैसा रहेगा मिथुन राशि का भविष्‍य

पं. हेमन्त रिछारिया
गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 (17:05 IST)
Mithun Tarot Card 2025 : वर्ष 2024 अपने अस्ताचल की ओर अग्रसर है और नूतन वर्ष 2025 द्वार पर दस्तक दे रहा है। नवीन वर्ष के स्वागत के साथ ही जनमानस के मन में यह उत्कंठा होने लगी है कि नया वर्ष उनके जीवन में क्या परिवर्तन लाने वाला है। ज्योतिषाचार्यों की नए साल को लेकर गणनाएं उनकी इस उत्सुकता को और अधिक बल दे रहीं हैं। संसार में भविष्य संकेत प्राप्त करने की कई विधियां विद्यमान है, जिनमें सर्वाधिक प्राचीन है हमारा वैदिक ज्योतिष जिसमें ग्रह नक्षत्रों की चाल की गणना कर जातक के भविष्य का संकेत प्राप्त किया जाता है, किन्तु इसके अतिरिक्त भी कई ऐसी विधियां हैं जैसे- सामुद्रिक शास्त्र, हस्तरेखा, मुखदर्शन ज्योतिष, रमल एवं टैरो कार्ड इत्यादि जो जातक के भविष्य का संकेत करने में सक्षम व सफल है। अब यह आपकी आस्था व विश्वास पर निर्भर करता है कि आप अपने भविष्य का संकेत किस विधा से प्राप्त करना चाहते हैं।
ALSO READ: Tarot Card Predictions 2025: टैरो कार्ड राशिफल 2025, जानिए कैसा रहेगा मेष राशि का भविष्‍य
 
आज हम इन्हीं में से एक टैरो कार्ड के माध्यम से समस्त द्वादश राशियों का आगामी वर्ष 2025 का भविष्यफल 'वेबदुनिया' के पाठकों तक पहुंचाएंगे। यह एक श्रृंखलाबद्ध प्रक्रिया होगी, जिसमें आप क्रमश: एक से द्वादश तक सभी राशियों का भविष्यफल प्राप्त करेंगे। इसी श्रृंखला में प्रस्तुत है-
 
आज मिथुन राशि वाले जातकों का टैरो भविष्यफल 2025-
 
वर्ष 2025
कार्ड-THE SUN
- मिथुन राशि वाले जातकों कि लिए आने वाला वर्ष 2025 सफलतादायक रहने वाला है। यह वर्ष आपको प्रगति के अनेक अवसर प्रदान करेगा। आपको इन अवसरों का लाभ उठाने में अपनी संपूर्ण बुद्धिमत्ता के साथ प्रयास करना होगा। यह वर्ष आपके जीवन में सभी सुख सुविधाओं की प्राप्ति कराने वाला होगा। आप अपने जीवन में नई ऊंचाईयों को प्राप्त करने की ओर अग्रसर होंगे। इस वर्ष आपके जीवन मे एक बड़ा सकारात्मक परिवर्तन होगा। यह वर्ष आपको प्रगति की अपार संभावनाएं प्रदान करेगा। आप तीव्र गति से अपने लक्ष्य की प्राप्ति की ओर बढ़ेंगे। मिथुन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष जीवन की नई ऊर्जा लेकर आएगा।
 
आर्थिक स्थिति-
कार्ड- QUEEN OF CUPS
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2025 आर्थिक रूप से अति-उत्तम रहेगा। इस वर्ष आपको मनोवांछित आर्थिक लाभ व समृद्धि प्राप्त होगी। आप आर्थिक रूप से बेहद सफल एवं सशक्त होंगे। आपको अपने आर्थिक प्रयासों में पूर्ण सफलता प्राप्त होगी। इस वर्ष आपको धनागम के कई नवीन अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप कोई नया निवेश करनी की सोच रहे हैं तो यह समय आपके अनुकूल है। आप अपने दीर्घकालिक निवेश पर आशातीत लाभ अर्जित करेंगे। इस वर्ष आपको अचल सम्पत्ति की प्राप्ति होगी। वाहन एवं भवन का सुख प्राप्त होने की संभावना है। 
 
स्वास्थ्य-
कार्ड-SIX OF WANDS
मिथुन राशि वाले जातकों का स्वास्थ्य इस वर्ष थोड़ खरब रहने की संभावना है। रोग एवं बीमारियों के कारण आपका मन अशांत रहेगा। आप नए उभरते रोगों के कारण कष्ट उठाएंगे। आपका स्वास्थ्य प्रतिकूल रहेगा। आपका मन उदास रहेगा। मिथुन राशि के जातकों को इस वर्ष अपनी सेहत को लेकर अत्यंत सावधान रहने की आवश्यकता है। उच्च रक्तचाप, मधुमेह, ह्रदय रोग होने की संभावना है। वाहन अत्यंत सावधानीपूर्वक चलाएं। दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल होने की संभावना है।
 
आजीविका एवं शिक्षा-
कार्ड-THE EMPEROR
मिथुन राशि वाले जातकों को इस वर्ष अपने कर्मक्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। बेरोजगार जातकों को नए रोजगार प्राप्ति की संभावना है। 
 
व्यापारी वर्ग के लिए यह वर्ष उनके व्यापार में लाभ के संकेत दे रहा है। व्यापारी वर्ग को व्यापार के विस्तार के नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों की पदोन्नति होने की संभावना है। यदि आप किसी नवीन व्यापार की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्ति के संकेत हैं।
 
रिश्ते व दाम्पत्य
कार्ड-TEN OF SWORDS
मिथुन राशि वाले जातकों को इस वर्ष दाम्पत्य सुख प्राप्ति में कमी महसूस होगी। अविवाहितों के विवाह में विलंब होगा। आपके अपने मित्रों व संबंधियों से रिश्तों में मतभेद आएंगे। इस वर्ष आपके अपने जीवनसाथी से मतभेद रहने की संभावना है। रिश्तों को सहज बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि आप गलतफ़हमियों से बचें। 
 
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए सकारात्मक व नकारात्मक प्रतिशत (टैरो कार्ड अनुसार)
सकारात्मक- 60%, नकारात्मक- 40%
 
(निवेदन-उपर्युक्त भविष्यसंकेत टैरोकार्ड पद्धति पर आधारित है। जातक की जन्मपत्रिका में उपस्थित ग्रहयोग, वर्तमान ग्रह गोचर, दशा-अन्तर्दशा के कारण इसमें न्यूनाधिक परिवर्तन सम्भव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
ALSO READ: वर्ष 2025 में ये 3 राशियां रहें बचकर, 5 तरह की रखें सावधानी

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

मकर राशि में मंगलादित्य राजयोग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

सभी देखें

नवीनतम

17 February Birthday: आपको 17 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Surya Grahan 2026: आसमान में दिखेगा Ring of Fire, इन राशियों के लिए शुभ तो इन पर पड़ेगा अशुभ असर

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 फरवरी 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Mangal gochar 2026: मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 12 राशियों की किस्मत में होंगे बड़े बदलाव

Phulera Dooj 2026: फुलैरा दूज के दिन क्या करते हैं क्या है इसका महत्व और पूजा विधि

अगला लेख